रिलेशनशिप्स

जानें दुनियाँ के इन देशों में वेलेंटाइन डे मनाने का ख़ास तरीका!

आप तो जानते ही हैं कि आज वेलेंटाइन डे है। इस दिन का इंतज़ार दुनियाँ का हर प्रेमी बड़ी सिद्दत से करता है। इस दिन दुनियाँभर के लोग अपने प्रेम का इज़हार करते हैं और अपने जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को उपहार देकर उन्हें खुस करते हैं और अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हैं। हर देश में वेलेंटाइन डे मनाने का अलग-अलग तरीका होता है। भारत में अलग तरह से वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। आइये आज हम आपको बताते हैं, दुनियाँ के किस देश में किस तरह से वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।

इन देशों में इस तरह से मनाया जाता है वेलेंटाइन डे:
*- फ्रांस:

फ़्रांस पूरी दुनियाँ में सबसे रोमांटिक शहर के रूप में जाना जाता है। यह देश अपने ही अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाता है। इस दिन यहाँ लड़के और लड़कियों का जोड़ा बनाया जाता है। अगर किसी को उसका पार्टनर पसंद नहीं है तो वह किसी और को अपना पार्टनर चुन सकता है।

*- इटली:

इटली में इस दिन को स्प्रिंग पर्व के रूप में मनाया जाता है। यहाँ पर इस दिन एक प्रथा के अंतर्गत एक बगीचे में इकट्ठे होकर संगीत का आनंद लेते हैं। इस देश में ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी लड़की सुबह जिस भी लड़के को देख लेती है, वही उसका पति बनता है।

*- इंग्लैंड:

इंग्लैंड में इस दिन अलग ही तरह से वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन वहाँ की लडकियाँ अपने तकिये के निचे 5 तेजपत्ते रखकर सोती हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनका होने वाला पति उनके सपनों में आता है।

*- दक्षिण कोरिया:

दक्षिण कोरिया में यह त्यौहार फ़रवरी से लेकर मार्च तक मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया में महिलाएँ 14 फ़रवरी को पुरुषों को उपहार देती हैं और पुरुष उन्हें अगले महीने यानी मार्च में उपहार देते हैं।

*- ब्राज़ील:

ब्राज़ील में वेलेंटाइन डे 14 फ़रवरी को नहीं बल्कि 1 जून को मनाया जाता है। इस दिन यहाँ के लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका को चॉकलेट देते हैं।

*- दक्षिण अफ्रीका:

दक्षिण अफ्रीका में अलग तरह की रश्म निभाई जाती है। यहाँ की महिलायें अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए अपने प्रेमी के नाम का टैटू अपने शरीर पर बनवाती हैं।

*- फिलिपींस:

फिलिपींस में लोग वेलेंटाइन डे के दिन किसी सार्वजनिक जगह पर एकत्र होकर विवाह करते हैं। कई लोग इस दिन को वेडिंग डे के नाम से भी जानते हैं।

*- अमेरिका:

अमेरिका में भी भारत की तरह ही 14 फ़रवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। वहाँ पर वही सब प्रेमी करते हैं जो भारत के प्रेमी करते हैं। उस दिन अमेरिकी युवा फूल और चॉकलेट देकर अपने प्रेम का इज़हार करते हैं।

Back to top button