बॉलीवुड

लाइव शो में महिला पर भड़क गए निक जोनस, इस हरकत पर आया देसी गर्ल के पति को गुस्सा

प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक-अभिनेता निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल  रहते हैं। कभी वो प्रियंका के साथ वायरल हो जाते हैं तो कभी अपने हरकतों के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या इन दिनों हुआ है, जब जोनस ब्रदर्स लॉस एजेलिंस में एक कार्यक्रम कर रहे थे। डेलीमेल के मुताबिक कंसर्ट के दौरान एक महिला दर्शक निक जोनस के साथ अजीब पेश आ रही थी। इस हरकत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि यह महिला निक जोनस के पैरों को छूने की कोशिश कर रही है। वायरल हुए तस्वीरों और वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रशंसक पीछे से निक जोनस के पैरों को छूने और पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

महिला पर भड़क गए निक जोनस

खबरों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि निक ने उस महिला को काफी कुछ सुनाया। महिला के इस हरकत से निक काफी नाराज थे। इसके चलते कुछ देर तक कंसर्ट भी रोकना पड़ा। लेकिन थोड़े समय बाद कंसर्ट फिर से शुरू हो गया। इस कंसर्ट में निक अपने भाइयों के साथ परफॉर्मेंस कर रहे थे। यह वाक्या पिछले हफ्ते का है, जब जोनस भाई अपने हैपीनेस बिगिंस टूर के एक हिस्से के रूप में हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म कर रहे थे। यह वीडियो इंस्टाग्राम में खूब वायरल हुआ, निक जोनास के कई फैन पेज ने इसे शेयर किया।

प्रियंका-निक की शादी को होने वाले हैं एक साल

प्रियंका और निक की शादी को एक साल होने जा रहा है। सबसे चर्चित कपल्स में एक प्रियंका और निक की शादी को एक साल में अब ज्यादा वक्त नहीं है। पिछले साल दिसंबर में ही जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका औऱ निक की शादी हुई थी। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में प्रियंका से पूछा गया कि पहली सालगिरह में उनकी क्या तैयारी है, तो उन्होंने कहा अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने आगे कहा कि जब इस बारे में उन्होंने निक से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इतने सवाल क्यों करती हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने निक से कहा कि वही इसी बारे में प्लान करें। वैसे प्रियंका का कहना है कि निक बहुत अच्छे प्लानर हैं और वह चीजों को बेहतर प्लान करते हैं।

यह बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास की पत्नी हैं। दोनों ने पिछले ही साल शादी की है। शादी के बाद से निक और प्रियंका अक्सर खबरों में बने रहते हैं। इनके सुर्खियों में बने रहने की  वजह इनकी तस्वीरें ही रहती हैं। जीवन के हर पल को कैद कर सोशल मीडिया में शेयर करने की वजह से ये खबरों के केंद्र में बने रहते हैं। इसके अलावा शादी के बाद प्रियंका फिल्मी दुनिया से काफी दिनों तक बाहर रहीं। जबकि हाल ही में रिलीज हुई प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे।

Back to top button