बॉलीवुड

बॉलीवुड में दिखीं दिवाली की धूम, सारा से लेकर काजोल तक स्टार्स ने ऐसे लगाए पार्टी में चार चांद

हमारे देश में खासकर हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पुरे देश में ये त्यौहार बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। खुशियों से भरा दीपावली का ये त्योहार पूरे देश में सुख और सौहार्द लेकर आया है। पूरे देशवासी अपनी अपनी जाति और धर्म को भुलाकर एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां दे रहे हैं। सभी लोग अपने अलग अलग अंदाज़ में दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्ट्रेसेस बहुत ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ज़्यादातर लोग दिवाली के पार्टी देते है। इस बार बॉलीवुड के दो बड़े प्रोड्यूसर्स कृष्ण कुमार और एकता कपूर 26 अक्टूबर को दीपावली की पार्टी दी। जिसमें सलमान खान के साथ और भी कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे। जैकी भगनानी ने भी दीपावली की पार्टी ऑर्गेनाइज की… पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज हिस्सा लेने पहुंचे। आइये देखते हैं दीवाली पार्टी की एक झलक…।

सारा अली खान ने हाल में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। ये सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा भी इस दीपावली की पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची। पार्टी में सारा इंडियन अवतार में नजर आयी। इन्होंने ऑरेंज कलर की बांधनी साड़ी पहनी थी। जिसमें यह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

दीपावली की इस पार्टी में कृति सेनन भी साड़ी में नजर आयी। साडी में कृति बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

भूमि पेडनेकर के साथ साथ तापसी पन्नू भी दिवाली पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची। तापसी और भूमि दोनों ने ही लहंगा पहना था, जिसमे ये दोनों अभिनेत्रियां बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। बहुत जल्द भूमि और तापसी एक साथ आने वाली फिल्म सांड की आँख में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है।

वरुण धवन और वरुण शर्मा भी इस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचे। ये दोनों ही कलाकार पार्टी के दौरान इंडियन अवतार में नज़र आये।

 

View this post on Instagram

 

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ???????????

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सभी फिल्मी सितारे अपने अलग अलग अंदाज में दिवाली मना रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुछ फोटो पोस्ट किए। इन पिक्चर्स में सारा अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते नजर आ रही है। इंटरनेट पर आजकल ये फोटोस खूब वायरल हो रहे हैं। दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोस को शेयर करते हुए सारा अली खान ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सारा अली खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स में भी दिवाली का क्रेज दिखाई देता है।

दिवाली पार्टी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर मस्ती में डांस करती नजर आई। पार्टी में करीना कपूर अपने हुस्न के जलवे बिखेरने के साथ-साथ झूम झूम कर डांस भी कर रही थी। आजकल दिवाली पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म सांड की आंख में नज़र आ रहीं तापसी पन्नू भी इस पार्टी में फेस्टिव लुक में दिखीं। तापसी पार्टी में सफेद रंग का खूबसूरत डिंजाइनर लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। फिल्म हाउसफुल 4 में नज़र आ रहीं कृति सेनन ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहन रखी थी।

Back to top button