बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के सामने ही उनके पति को छू रही थी ये महिला, फिर आया निक को ऐसा गुस्सा कि..

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले एक साल से वे अपने पति निक जोनस के साथ खबरों में रहती हैं। कभी हनीमून का वीडिया, तो कभी पति के साथ सिगरेट पीती नजर आती हैं। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका जाने के बाद भी मीडिया वालों ने उनके ऊपर खबरें बनाना नहीं छोड़ा है। अब उनकी तरफ से खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा के सामने ही उनके पति को छू रही थी ये महिला, मगर फिर निक को बहुत गुस्सा आया और आगे क्या हुआ इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा के सामने ही उनके पति को छू रही थी ये महिला

प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक से शादी की है तब से निक भारत के पॉपुलर दामाद बन गए हैं। हर दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर मार्केट में रहती ही है।

 

View this post on Instagram

 

Hollywood Bowl night 2. Thank you to every single one of you who made these two sold out nights so incredible. I am so grateful.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


दरअसल निक अपने भाईयों ज्वॉय और केविन के साथ गाना गा रहे थे। तभी एक फीमेल फैन आकर उन्हें बार-बार छूने की कोशिश कर रही थी तब निक उस समय गाना गा रहे होते हैं। निक का गार्ड उस फैन को छूने से मना कर रहा था लेकिन वो नहीं मानी और फीमेल फैन बार-बार निक के पैरों को छूती रही। जब ये ज्यादा बार हुआ तो निक को गुस्से में देखा गया। हालांकि इसके बाद उस फीमेल फैन ने कुछ नहीं किया।

कॉन्सर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट के जरिए दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘1000 लोगों के बीच खड़े होकर इस तरह की हरकत करना ठीक नहीं है। ये शोषण करने जैसा है।’ इसी तरह के और भी कमेंट्स लोगों ने किए। आपको बता दें कि निक और प्रियंका दिसंबर में अपनी पहली एनिवर्सरी धूमधाम से सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं। इनकी शादी 2 दिंसबर को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी और इसके बाद इनका रिसेप्शन 4 दिसंबर को बहुत ही धूमधाम के साथ हुआ था। इनकी शादी काफी पॉपुलर रही और दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म स्काई इज पिंक खूब चर्चित रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की खूब वाहवाही मिली और लोगों को भी पंसद आई। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आई थीं।

Back to top button