राशिफल

रमा एकादशी राशिफल : इन 9 राशि वालों की सभी मनोकामना पूरी करेंगे भगवान विष्णु, मान-सम्मान मिलेगा

24 अक्टूबर यानी आज रमा एकादशी है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से बेहद शुभ और मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितशत्रुओं से सावधान रहें। सांसारिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जोखिम न लें। आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। रुकी रकम प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपक सामने आज नई चुनौतियां आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर भी मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपमें पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। भावनात्मक प्रगति आपके मन को संतुलित रखने में कारगर साबित हो सकती है। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास व मनोबल इस समय आपमें गजब का रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। किसी बात या स्थिति को लेकर आपके मन में कोई डर रहेगा। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज घर में शुभ मांगलिक काम होगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। घर परिवार को समय जरूर दें। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। आज का दिन आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। थकान महसूस होगी। किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अच्छे फैसलों से लाभ होगा। नई दोस्ती हो सकती है। मंगल काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। फायदा भी हो सकता है। पैसों और करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पलबिताने चाहिए। आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। किसी को धन देते समय सचेत रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले आज अपनी योग्यता का लोहा मनवा लेंगे। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हाेना या धार्मिक स्थल पर जाना मानसिक संतुष्टि देगा। ध्यान रहे काम के चक्कर में खाना नाभूलें, आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको थकान महसूस हो सकती है। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले गुस्से और वाणी पर संयम रखें। बहस शुरू होने के पहले ही दूर हो जाएं। बोलने और अपने विचार जाहिर करने में समस्या महसूस करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स भी बहुत शानदार रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। आज राजनीतिज्ञ लोगों का दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी रुके धन का आगमन हो सकता है।

आपने Rashifal 24 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर जरूर करे गणेशजी का ये ख़ास उपाय, चमक उठेंगे किस्मत के तारें, बन जाओगे धनवान

Back to top button