अध्यात्म

Diwali 2019: धन प्राप्ति के लिए जरूर करें लक्ष्मी मां के साथ गणेश और सरस्वती जी की पूजा

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व आता है और इस साल ये पर्व  27 अक्टूबर को आ रहा है। दीपावली हिंदूओं का सबसे बड़ा पर्व है और इस पर्व को दीपों का पर्व भी कहा जाता है। क्यों दीपावली के दिन लोगों द्वारा अपने घर को दीपों की रोशनी से जगमगाया जाता है। इसके अलावा इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी, सरस्वती और गणपति भगवान की पूजा भी की जाती है। हालांकि काफी कम लोगों को इस बारे में जानकारी होती है कि इस दिन आखिर क्यों हम लक्ष्मी मां के साथ सरस्वती और गणपति भगवान की पूजा करते हैं।

पंडितों के अनुसार दीपवाली के दिन इन तीनों भगवान की एक साथ पूजा करने से धन, बुद्धि और ज्ञान बढ़ जाता है और एक सुखदाय जिंदगी मिलती है। दरअसल हमारे शस्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। जबकि मां सरस्वती को ज्ञान और गणपति जी को बुद्धि का देवता कहा गया है। मां लक्ष्मी जी के चित्र में उनके साथ मां सरस्वती और गणपति भी होते हैं।

दीपवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती हैं। लेकिन धन प्राप्ति के लिए ज्ञान और बुद्धि की आवश्यकता होती है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी के साथ- साथ मां सरस्वती और गणपति जी की पूजा की जाती है। क्योंकि बिना ज्ञान और बुद्धि के कोई भी इंसान धन नहीं कमा सकता है और इस दिन हम गणपति और मां सरस्वती की पूजा कर उनसे बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति की कामना करते हैं। ताकि हम अपने जीवन में धन कमा सकें।

इस तरह से करें पूजा

  • आप दीपवाली के दिन सुबह अपने घर की अच्छे स सफाई कर लें। सफाई करने के बाद घर को फूलों से अच्छे से सजा लें।
  • जिस जगह आप पूजा करने वाले हैं वहां पर आप रंगों या फूलों की रंगोली बना लें।
  • शाम के समय आप मां लक्ष्मी, सरस्वती और गणपति जी की मूर्ति एक साथ चौकी पर रख दें और इस चौकी के आसपास दीपक जला दें।
  • पूजा की शुरूआत करते हुए आप इन तीनों भगवानों को सबसे पहले फल और मिठाई अर्पित करें और एक सरसों के तेल का दीपक जला दें। इसके बाद आप गणपति जी का नाम लेकर इस पूजा को शुरू कर दें।
  • पूजा करते समय आप आरती गाएं और आरती पूरी होने के बाद आप मां लक्ष्मी, गणपति और सरस्वती मां को चढाए गए फूल अपनी तिजोरी में रख दें। जबकि भगवान को चढ़ाई गई मिठाई को प्रसाद के तौर पर खा लें। इसके बाद आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर दो दीपक जला दें और हो सके तो घर के हर कमरे के बाहर भी दो दीपक रख दें।
  • ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के दिन घर में जितनी रोशनी होती है, जीवन भी सदा उतना ही रोशन रहता है। इसलिए आप जितने अधिक दीपक हो सके इस दिन जलाएं।
  • आप इस बात का ध्यान रखें की इस दिन केवल तेल का ही दीपक जलाना शुभ होता है। इसलिए आप भूलकर भी घी का दीपक ना जलाएं।

Back to top button