बॉलीवुड

शादी के करीब आकर क्यों अलग हो गए थे दीपिका-रणबीर, ऐसा क्या हुआ था?

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। मगर बॉलीवुड के दो टैलेंटेड सितारे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का किस्सा बेहद अलग है। इनका प्यार बहुत गहरा था और इनकी राहें शादी तक भी पहुंच गई थी। इनका प्यार इतना गहरा था कि दीपिका ने अपनी बैक नेक पर आर के नाम का टैटू भी लिखवा लिया था। ये किस्सा बहुत गहरा था फिर ऐसा क्या हुआ कि ये अलग हो गए। शादी के करीब आकर क्यों अलग हो गए थे दीपिका-रणबीर, चलिए बताते हैं इसके बारे में..

शादी के करीब आकर क्यों अलग हो गए थे दीपिका-रणबीर

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक जमाने में गहरे रिेलेशनशिप में थे और फिर इनका ब्रेकअप हो गया। साल 2007 में फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर कपूर और दीपिका करीब आए थे। दीपिका को पता था कि एक दिन वे अलग हो सकते हैं और ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया जिसमें ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी बेहतरीन फिल्में हैं। इतना ही नहीं आगे भी ये दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। रणबीर की लड़कियों से दोस्ती दीपिका को पसंद नहीं आती थी और रिलेशनशिप में होने के बाद भी रणबीर दूसरी लड़कियों से बेहद क्लोज हो जाते थे। यही वजह थी कि दोनों का ये रिश्ता शादी तक पहुंचते हुए रह गया और इनके बीच दरार पड़ने लगी। इनका खूब झगड़ा होता था और फिर दीपिका ने अलग होने का फैसला ले लिया।

वैसे तो दीपिका की रणवीर सिंह से शादी की चर्चाएं होने लगी लेकिन दीपिका और रणबीर के ब्रेकअप का जिम्मेदार कौन था इसका खुलासा दीपिका ने खुद किया। दीपिका ने बताया, ‘जब मैं रणबीर के साथ रिश्ते में थी तब मुझे कई लोगों ने कहा कि वो तुम्हे धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी मैंने उसे कई मौके भी दिए लेकिन इसके बाद एक दिन मैंने उसे किसी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मैंने कभी रिलेशनल में रहते हुए किसी को धोखा नहीं दिया क्योंकि मेरा मानना है कि अगर किसी को बेवकूफ ही बनाना है तो इससे अच्छा मैं सिंगल अच्छी हूं।’

दोनों इन फिल्मों में आए साथ

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने अलग-अलग फिल्मों से एक ही दिन अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में दीपिका ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम और रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से करियर की शुरुआत की थी। मगर दीपिका की फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई थी जबकि रणबीर कपूर की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में बचना ऐ हसीनों में साथ काम किया और ये फिल्म सुपरहिट हुई थी, यहीं से दोनों का प्यार भी शुरु हुआ। इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप के बाद फिल्में भी आईं और आज के समय दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Back to top button