बॉलीवुड

प्रियंका से ले कर रवीना तक फ़िल्मी जगत के सितारों ने इस तरह से मनाया करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ का व्रत कई सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी रखती हैं और इस दिन खास तरह की तैयारियां करती हैं। बॉलीवुड के सितारे किस तरह से ये व्रत मनाते हैं, ये हर कोई जानने की इच्छा रखता है और आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा अभिनेता इस दिन क्या करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक

प्रियंका चोपड़ा इस साल दूसरी बार ये व्रत अपने पति निक के लिए रख रही हैं और इस व्रत के लिए प्रियंका ने खासी तैयारियां भी की हैं। प्रियंका की मां मधु ने मीडिया को बताया कि इस बार निक ने भी प्रियंका के लिए ये व्रत रखने की तमन्ना जारी की थी। लेकिन प्रियंका ने निक को ये व्रत नहीं रखने दिया। क्योंकि निक ने इससे पहले कभी भी इतना हैवी फास्ट नहीं रखा है और उन्हें व्रत रखने की आदत नहीं हैं। इसलिए प्रियंका नहीं चाहती थी कि निक ये व्रत रखें। वहीं प्रियंका को ये व्रत बेहद ही पसंद हैं और वो निक की लंबी आयु के लिए ये व्रत कर रही हैं।

बिपाशा बासु और करण ग्रोवर

बिपाशा बासु के साथ- साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी ये व्रत रखा है और बिपाशा बासु का माना है कि ये प्यार को सेलिब्रेट करने वाला फेस्टिवल हैं। बिपाशा बासु के अनुसार इस व्रत को करण भी रखते हैं और उन्हें चांद को देखने वाली रस्म बेहद ही पसंद है।

सोनू सूद और सोनाली

सोनू सूद के अनुसार वो हमेशा यही कोशिश करते हैं कि वो इस दिन अपनी पत्नी सोनाली के साथ ही रहें और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं। वहीं अगर वो किसी काम में व्यस्त होते हैं तो काम को जल्द से जल्द खत्म कर इस दिन अपनी पत्नी के पास पहुंच जाते हैं।

रवि किशन और प्रीति किशन

रवि किशन के अनुसार उनकी पत्नी हर साल उनके लिए ये व्रत रखती हैं और वो भी अपनी पत्नी के लिए ये व्रत रखना चाहते हैं। लेकिन कार्य में व्यस्त होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। रवि किशन के अनुसार वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर पूजा की चौकी सजाते हैं और व्रत से जुड़ा सारा काम करते हैं। कितने भी व्यस्त होने के बाद भी रवि किशन इस दिन सही समय पर घर पहुंच जाते हैं। आपको बात दें कि रवि किशन की शादी को 24 साल हो गए हैं और इनके दो बच्चे हैं।

रवीना टंडन और अनिल

रवीना टंडन हर साल अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। रवीन के अनुसार वो शादी से पहले से ही करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और शादी के बाद उनके पति ने भी उनके साथ ये व्रत रखा था। रवीना के अनुसार वो ये व्रत अपने पति के अलावा अपने बच्चों, सास और पूरे परिवार के लिए रखती हैं। ताकि उनकी जिंदगी से जुड़े ये सभी लोग सदा स्वस्थ रहें और भगवान इनको लंबी आयु दे।

ऊपर बताए गए  सितारों के अलावा  हरभजन सिंह भी इस त्योहार को अच्छे से मानते हैं और इस दिन अपनी पत्नी गीता का खूब ख्याल रखते हैं।

Back to top button