बॉलीवुड

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में है ये अंतर, दीपिका पादुकोण ने पहली दफा किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने जबरदस्त एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। जी हां, दीपिका पादुकोण अपने करियर में दो या तीन चीज़ों को लेकर काफी चर्चा में रही है, जिसमें से एक उनकी फिल्म तो दूसरी उनकी खूबसूरती, लेकिन इन सब चीज़ों के अलावा वे अपनी लव स्टोरी को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। दीपिका पादुकोण का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है, लेकिन रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ आज भी उनकी चर्चा होती है। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण ने पहली दफा दोनों के बीच अंतर बताया है।

दीपिका पादुकोण ने सबसे रणबीर कपूर को डेट किया। दोनों के बीच प्यार की कोई सीमा नहीं थी। अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ नजर आते थे, जिसकी वजह से दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक लोगों से छुपा नहीं रहा। इश्क इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने ही एक दूसरे से शादी करने का मूड बना लिया, लेकिन अचानक से रणबीर कपूर की ज़िंदगी में किसी ओर की एंट्री हो गई, जिसके बाद दीपिका पादुकोण टूट गई। और फिर वे रणवीर सिंह को डेट करने लगीं, जिससे उन्होंने पिछले साल शादी की।

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में अंतर

एक कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के काम करने के तरीके में अंतर पूछा गया, तो उन्होंने झट से बताते हुए कहा कि जहां एक तरफ रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग में घुस जाते हैं, तो रणबीर कपूर सीधे शूट के दौरान ही एक्टिंग करते हैं। मतलब साफ है कि रणवीर सिंह को शूटिंग से पहले भी तैयारियां करने की आदत है, तो वहीं रणबीर कपूर सीधे शूट के दौरान ही एक्टिंग करते हैं। दीपिका पादुकोण की ये बात सुनकर सभी हैरान हो गए।

दोनों में बस ये है अंतर

दीपिका पादुकोण ने कहा कि जब रणवीर सिंह शूटिंग करते हैं, तो वे उसी किरदार को निजी लाइफ में भी अपना लेते हैं, ऐसे में रणबीर कपूर सिर्फ शूटिंग के दौरान ही उस किरदार का ख्याल रखते हैं। मतलब साफ है कि दोनों एक्टिंग बहुत शानदार करते हैं, लेकिन दोनों के बीच उसे करने का बहुत अंतर है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने कहा कि दोनों बहुत ही उम्दा कलाकार हैं, जो अपने किरदार को अच्छे से निभाते हैं और उसमें डूबे रहते हैं।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड से सुधरे दीपिका के रिश्ते

पिछले दिनों सभी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दीपिका पादुकोण काम करती दिखीं, जिसके बाद से उनके फैंस हैरान हो गए। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी से नफरत का रिश्ता नहीं बनाना चाहते हैं, जिसकी वजह से दोनों ने शादी के बाद अपने एक्स पार्टनर से रिश्ते को सुधार लिए और अब सभी एक दूसरे के साथ देखें जाते हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड के जन्मदिन में भी गई थी,जहां से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें वे नशे में लग रही थी।

यह भी पढ़ें-खुद से छोटी आलिया को अपनी भाभी बनने को लेकर क्या सोचती हैं करीना कपूर? दिया जवाब

Back to top button