विशेष

एक बार फिर अफेयर से सुर्खियां बटोर रही है मौनी रॉय, थाईलैंड में बिता रही हैं रोमांटिक वेकेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की किस्मत इन दिनों काफी चमकी हुई है। एक्टिंग करियर की शुरुआत की तो एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल मिल गया और फिल्मों में शुरुआत की तो अक्षय कुमार का साथ मिल गया। इसके पहले मौनी रॉय का अफेयर एक्टर पुलकित सम्राट के साथ हुआ था और ऐसे में उनका तगड़ा अफेयर हुआ था जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। एक बार फिर अफेयर से सुर्खियां बटोर रही है ये एक्ट्रेस, जानिए कहां से ये खबर आई है।

एक बार फिर अफेयर से सुर्खियां बटोर रही है ये एक्ट्रेस

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by mon (@imouniroy) on

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ लुक के लिए भी पहचानी जाती हैं। अब खबरें ऐसी हैं कि मौनी रॉय की जिंदगी में नया प्यार आ चुका है। स्पॉटब्वॉय की एक खबर के मुताबिक, मौनी रॉय के ब्वॉयफ्रेंड का नाम सूरज नंबियार है और वे दुबई में बैंकर हैं। मौनी ने हाल ही में सूरज के साथ थाईलैंड में अपना जन्मदिन मनाया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों कहां और कैसे मिले थे। मौनी और सूरज की डेटिंग चर्चा तब सामने आई जब उनकी दोस्त रूपाली काडयान ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की, हालांकि बाद में ये डिलीट कर दी गई थी। मौनी और सूरज की जो तस्वीरें उनके दोस्त ने शेयर की थी वो थाईलैंड की थी जहां पर मौनी वेकेशन मना रही थीं। यहां पर रुपाली और उनके पति अभिमन्यु सिंह भी मौनी के साथ मौजूद थे। मौनी का बर्थडे जब मनाया गया तब वहां सूरज भी पहुंचे थे। मौनी ने डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया है लेकिन सूरज अक्सर उनके साथ अक्सर मिलते हैं। हम सब दोस्त है और हम बर्थडे मनाने एक साथ थाईलैंड गए थे।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने साल 2003 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद मौनी ने नागिन के दो सीजन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया और इसके साथ ही इन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम किया था। मौनी की आने वाली फिल्म मेड इन चाइना है जो 25 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें मौनी पहली बार राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

Meet me for lunch at the tree pod today ? @sohannasinha ?

A post shared by mon (@imouniroy) on

Back to top button