बॉलीवुड

पति की वजह से चौपट हो गया था विश्व सुंदरी युक्तामुखी का करियर, 10 साल से नहीं आई कोई फिल्म

भारत में ये एक बड़ी समस्या है कि यहां महिलाओं को हर कदम पर सहना होता है। कभी अपने ही घर में परायों जैसा व्यवहार होता है, फिर शादी के बाद अगर ससुराल अच्छी नहीं मिली तो सबकुछ बर्बाद सा हो जाता है। कुछ ऐसी ही हालत हमारे देश में महिलाओं की है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा सिर्फ आम लड़कियों के साथ नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के साथ भी होता है। पति के प्रताड़ित करने पर चौपट हो गया था इस विश्व सुंदरी का करियर, इस सुंदरी का नाम युक्ता मुखी है और इन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया है।

पति के प्रताड़ित करने पर चौपट हो गया था इस विश्व सुंदरी का करियर

मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस युक्ता मुखी का नाम शायद आपको याद नहीं हो क्योंकि ये आज से 10 साल पहले फिल्म मे नजर आई थीं। 7 अक्टूबर, 1979 को बैंगलुरू में जन्मी युक्ता मुखी ने खुद बताया कि उन्होंने बॉलीवुड से खुद को दूर कैसे किया। साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद इसी साल युक्ता मिस वर्ल्ड बनी। सिंधी परिवार से बिलॉन्ग करने वाली युक्ता की परवरिश दुबई में हुई और साल 1986 में पूरा परिवार मुंबई लौट आया।

मुंबई में आकर युक्ता की मां ने सांता क्रूज में एक ग्रूमिंह सैलून खोल लिया था। वहीं युक्ता के पिता एक क्लोदिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए थे और युक्ता ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली। साल 2002 में इनकी पहली फिल्म प्यासा आई और इसमें युक्ता ने आफताब शिवदासिनी के साथ काम किया। इसके बाद इनकी फिल्म कटपुतली (2006) आई और इलमें युक्ता एक और फिल्म की। उस फिल्म का नाम लव इन जापान था। युक्ता ने फिल्म में अपना करियर बनाया लेकिन वे फ्लॉप हो गई थी। बॉलीवुड के बाद युक्ता एक भोजपुरी फिल्म में भी नजर आईँ। युक्ता की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई और इसका नाम मेमसाब था और इसी के बाद से युक्ता को फिल्में मिलना बंद होने लगीं।

साल 2008 में युक्ता ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की और शादी के बाद इन्हें एक बेटा भी हुआ। साल 2013 में ऐसी खबर आई जो हैरान करने वाली है। युक्ता ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में इनके पति के ऊपर दहेज को लेकर कार्यवाही हुई। युक्ता ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पति उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करते थे और जब वे बहुत दर्द में होती थीं तो उनका ख्याल भी नहीं रखते थे। मामला कोर्ट तक गया और साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इनका बेटा युक्ता मुखी के साथ रहता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि देश की राजनीति में भी युक्ता का योगदान रहा है। युक्ता भारतीय जनता पार्टी की सक्रीय कार्यकर्ता रही हैं।

Back to top button