बॉलीवुड

नोरा फतेही के गाने पर जमकर नाचीं ये बार्बी गर्ल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नोरा फतेही अक्सर अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में सफल होती हैं। हर डांस में उनका एक अलग अंदाज दिखाई देता है, जिसकी वजह से लोग उनके दिवाने हैं। अपने डांसिंग मूव्स से नोरा फतेही अपने फैंस पर कहर बरपाती हैं और लोग उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं। नोरा फतेही अक्सर फिल्मों में आइटम डांस करती हुई ही नज़र आती हैं। जी हां, नोरा फतेही अपने डांस से फिल्मों को हिट कराने की भी क्षमता रखती है, जिसके कई उदाहरण आज के समय में मौजूद हैं। इस सिलसिले में नोरा फतेही के डांस को एक लड़की ने कॉपी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोरा फतेही ने हाल ही में पेपेटा गाना पर जबरदस्त डांस किया, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में इसी गाने पर एक लड़की ने जबरदस्त डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। बता दें कि इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और यह लड़की बिल्कुल बॉर्बी डॉल लग रही है, जिसका डांस देखने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस वीडियो को बार बार देखने के लिए मजबूर हो रहा है और इस लड़की ने बिल्कुल नोरा फतेही की तरह ही डांस किया है, लेकिन इसके अंदाज़ को खूब पसंद किया जा रहा है।

नोरा फतेही के स्टाइल में नाचीं ये लड़की

नोरा फतेही का नया डांस युवाओं को अपना दीवाना बना रहा है, जिसकी वजह से लोग उनके डांसिंग स्टाइल को कॉपी करके यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में एक लड़की का वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया, जिसे PRONEETA SWARGIARY नाम के यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। इस वीडियो में लड़की ने जबरदस्त डांस किया है। उसके डांसिंग मूव्स बिल्कुल नोरा फतेही की तरह ही मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस लड़की का वीडियो लोगों ने बार बार देखा है, जिसकी वजह से अब तक 8 लाख से ज्यादा इसे देखा जा चुका है। वीडियो में लड़की ने बहुत ही बढ़िया डांस किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया इसकी मुरीद हो गई। हर कोई इस लड़की के अगले वीडियो का इंतजार कर रहा है, जिसके लिए बार बार इसी यूट्यूब चैनल पर लोग जा रहे हैं। हालांकि, अभी इस लड़की के नाम के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

देखें वीडियो-

बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया लोगों को फेमस करने का एक ज़रिया बन चुका है, जिसके सहारे कोई भी फेमस हो सकता है। जी हां, इसके  कई उदाहरण आज के दौर में मौजूद है, जिसमें रानू मंडल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है या फिर प्रिया का, जिन्होंने आंख मारकर रातों रात सोशल मीडिया की क्वीन का खिताब जीत लिया था। मतलब साफ है कि सोशल मीडिया के ज़रिए आप अपने टैलेंट को आसानी से लोगों के सामने रख सकते हैं।

Back to top button