अध्यात्म

अष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना दुर्गा मां हो जाएंगी नाराज

नवरात्रि का पर्व नौ दिनों का होता है और नवरात्रि के आठवें दिन को महा अष्टमी कहा जाता है। इस दिन देवी महागौरी का पूजन किया जाता है और पूजा करने के बाद कई लोगों द्वारा कन्याओं को भोजन भी करवाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां की पूजा करने से और कन्याओं को अच्छे से भोजन करवाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए आप भी इस दिन महागौरी की पूजा जरूर करें। वहीं महा अष्टमी के दिन आप भूलकर भी नीचे बताई गई गलतियां ना करें। क्योंकि इन गलतियों को करने से मां नाराज हो जाती हैं और पूजा करने का फल आपको नहीं मिलता पाता है।

अष्टमी के दिन ना करें ये भूल, वरना मां हो जाएंगी नाराज –

शुभ मुहूर्त पर करें पूजा

अष्टमी के दिन आप केवल शुभ मुहूर्त के दौरान ही मां की पूजा करें और कन्याओं को भोजन करवाएं। क्योंकि शुभ मुहूर्त निकल जाने के बाद पूजा करने का या कन्याओं को भोजन करवाने का कोई लाभ नहीं मिलता है।

संधि काल में जरूर जलाएं दीपक

कई लोग अष्टमी वाले दिन संधि काल के समय दुर्गा मां की पूजा नहीं करते हैं और ना ही घर में दीपक जलाते हैं, जो कि गलत होता है। दरअसल अष्टमी  के दिन सुबह और संधि काल के समय दुर्गा मां की पूजा जरूर करनी चाहिए और संधि काल के दौरान 108 दीपक भी जलाने चाहिए। संधि काल के समय दीपक जलाने से जीवन में मां हमेशा प्रकाश  बनाएं रखती हैं और अंधकार जीवन से दूर हो जाता हैं।

दिन में ना सोएं

अष्टमी की पूजा सुबह के समय की जाती है और पूजा करने के बाद दिन में सोना उत्तम नहीं माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार अष्टमी की पूजा करने के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए। इसलिए आप भी पूजा के बाद ना सोएं।

सच्च मन से करें पूजा

नवरात्रि की पूजा के दौरान दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ लोगों द्वारा किया जाता है। अगर आप भी ये पाठ या मंत्र पढ़ते हैं, तो आप इन्हें पढ़ते समय किसी से भी बात ना करें। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय अगर दूसरे लोगों से बात की जाए तो इन पाठों को पढ़ने का पुण्य नहीं मिलता है।

अखंड ज्योति के पास रहें

कई लोगों द्वारा प्रथम नवरात्रि के दिन मां की चौकी अपने घर में रखी जाती है और चौकी के सामने अखंड ज्योति जलाई जाती है। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जलाते हैं। तो आप अपने घर को खाली ना छोड़े और हर समय घर का कोई ना कोई सदस्य अखंड ज्योति के पास जरूर रहे।

नाखून ना काटें

अष्टमी के दिन नाखून या बाल काटना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप अष्टमी के दिन नाखून और बालों को ना काटें। इसके अलावा इस दिन आप पूजा करने के बाद घर में झाड़ू ना मारें और ना ही कपड़ो को धोएं।

ऊपर बताई गई चीजों का आप जरूर ध्यान रखें और अष्टमी के दिन भूलकर भी ये गलतियां ना करें।

Back to top button