बॉलीवुड

3 साल बाद कमबैक कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ‘बहुत नर्वस हूं, क्योंकि….’

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा नर्वस नज़र आ रही हैं। दरअसल, वे सालों बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही हैं, जिसकी वजह से उनके मन में एक अजीब सा डर है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि वे तो एक बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं, तो उन्हें नर्वस होने की क्या ज़रूरत है, लेकिन जब कोई भी इंसान नई इंसान शुरुआत करता है, तो उसे डर लगता है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही द स्काई इज़ पिंक में नज़र आएंगी, जिसको लेकर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसके लिए वे भारत आई हुई हैं। इस दौरान वे भारत में इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी उत्साह हैं। इतना ही नहीं, वे इस दौरान अपने फैंस से भी मिलती हुई नज़र आ रही हैं।

बहुत नर्वस हूं मैं- प्रियंका चोपड़ा

तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने मीडिया के सामने अपना डर शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे बहुत ज्यादा डरी हुई हैं, क्योंकि उन पर अब ज़िम्मेदारियां बढ़ गई हैं और तीन सालों बाद उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि वे धीरे धीरे प्रोडक्शन की तरफ अपना ध्यान बढ़ा रही हैं और अब वे एक्टिंग बहुत ही कम करेंगी। मतलब साफ है कि प्रियंका द स्काई इज द पिंक से भले ही वापसी कर रही हैं, लेकिन वे अब ज्यादा फिल्मों में नज़र नहीं आएंगी।

11 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि प्रिंयका की आने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। ऐसे में यह फिल्म पर्दे पर हिट साबित हो सकती है, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इस फिल्म को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, यह फिल्म जायरा वसीम की आखिरी फिल्म है, क्योंकि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है।

निक जोनस से दूर हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति से दूर हैं, जिसकी वजह से वे उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। हाल ही में दोनों का वीडियो कॉल वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के चेहरे पर जुदाई का दर्द दिख रहा था। बता दें कि शादी के बाद पहली बार दोनों एक दूसरे से अलग हुए हैं, जिसकी वजह से थोड़ा मुश्किल हो रहा है। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा अभी कुछ दिन भारत में ही रहेंगी। फिल्म के रिलीज होने के बाद वे वापस निक जोनस के पास जाएंगी, लेकिन फिलहाल दोनों को दूरियां बर्दाश्त करनी पड़ेगी।

Back to top button