बॉलीवुड

90 थिएटर करने वाले अमरीश पुरी के पोते अब करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, क्या बन पाएंगे अपने दादा जैसे?

बॉलीवुड स्टारकिड डेब्यू का सिलसिला काफी समय पहले से शुरु हो चुका है। मगर अब बैक-टू-बैक फिल्मी सितारों के बेटे या बेटियां अपना नाम कमाने के लिए इंडस्ट्री में आ रहे हैं। पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, फिर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपना धमाकेदार डेब्यू किया लेकिन 90 थिएटर करने वाले अमरीश पुरी के पोते अब करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इनकी एक्टिंग अपने दादा की तरह चलेगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

90 थिएटर करने वाले अमरीश पुरी के पोते अब करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

पुरी खानदान से ताल्लुख रखने वाले वर्धन पुरी फिल्म पागल से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अमरीश पुरी बॉलीवुड से सर्वश्रेष्ठ एक्टर में एक हैं जिन्होंने अच्छे, बुरे कई किरदार निभाए लेकिन इंडस्ट्री में महान विलेन के तौर पर ही इन्हें याद किया जाता है। 29 साल के वर्धन पुरी ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और फिर थिएटर में सक्रिय रहे।

 

View this post on Instagram

 

Mera joota hai Japani ?

A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on


फिल्म पागल में उनके साथ शिवालिया ओबरॉय नजर आएंगी और इनके लिए ये फिल्म जयंतीलाल गडा ने बनाया। 90 से ज्यादा थिएटर में अभिनय करने वाले वर्धन पुरी बॉलीवुड में वही कदम जमा पाएंगे जो इनके दादाजी स्वर्गीय अमरीश पुरी ने जमाए थे ये कहना मुश्किल होगा और इसके लिए हमें समय का इंतजार करना होगा। दादा की विरासत का बोझ उनके ऊपर जरूर होगा कि इसे वे आगे बढ़ाएं और वर्धन सोशल मीडया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

You gotta hustle for the muscle ??⚠️

A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on



गौरतलब है कि अमरीश पुरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन इन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मिस्टर इंडिया, गदर एक प्रेम कथा, कोयला, नगीना, नायक, करण अर्जुन, दिलजले, दामिनी जैसी सफल फिल्मों में निभाए गए अलग तरह के किरदार के लिए याद किया जाता है। वैसे बता दें अमरीश पुरी का हर फिल्म में अलग ही किरदार रहता था। इनके दो बच्चे नम्रता और राजीव पुरी ही हैं और वर्धन राजीव पुरी के एकलौते बेटे हैं।

Back to top button