स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी के बाद हर महिला का निकल जाता है पेट, इन तरीकों को अपनाकर कम कर सकती हैं अपने पेट को!

माँ बनने का सपना हर महिला का होता है। हर महिला माँ बनने के सुख को देखना चाहती है। लेकिन माँ बनने के साथ ही उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के समय हर महिला का पेट निकला रहता है। बाद में भी यह ऐसे ही रह जाता है। अक्सर प्रेगनेंसी के बाद महिलाएँ मोटी हो जाती हैं। अगर आपको भी यही समस्या है तो चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज हम आपके लिए लायें हैं कुछ आसन उपाय, जिसे अपनाकर आप अपने निकले हुए पेट को कम कर सकती हैं।

इन तरीकों से कम कर सकती हैं अपने पेट को-
*- स्तनपान:

बच्चे के जन्म के बाद हर महिला स्तनपान कराती है। कुछ ही महिलायें होती हैं जो यह करने में सक्षम नहीं होती हैं। एक दिन में स्तनपान करवाने से 500 कैलोरी उर्जा जलती है। इसलिए अगर आप ज्यादा से ज्यादा स्तनपान करवाएंगी तो आपकी ज्यादा उर्जा जलेगी।

 

*- ना लें स्ट्रेस:

कई बार महिलाएँ बच्चे के जन्म के बाद बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने लगती हैं, इस वजह से उनके शरीर में ब्लड कॉर्टिसॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इस वजह से आपका मोटापा बढ़ता जाता है।

*- करें ओट्स का सेवन:

ओट्स मोटापा कम करने के लिए एक अच्छा आहार है, इसलिए हर महिला को बच्चे के जन्म के बाद ओट्स का सेवन करना चाहिए।

 

*- खाएं हेल्दी खाना:

प्रेगनेंसी के बाद भी महिलाओं की चटपटा खाने की आदत लग जाती है। इसलिए वह बाहर के खाने पर निर्भर रहने लगती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि वह और मोटी हो जाती हैं। इसलिए आपको ऐसे खानों से बचना चाहिए और हेल्दी खाना अपनाना चाहिए।

 

*- हर रोज टहलें:

बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद आप हर रोज 10-20 मिनट तक टहल सकती हैं। यह आपका मोटापा घटाने में बहुत असरदार होता है।

 

*- व्यायाम करें:

व्यायाम करना भी शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है। यह कई रोगों से बचाने के साथ-साथ आपके मोटापे को भी कम करता है। इसलिए बच्चे के जन्म के 3 महीने बाद से आप हर रोज 30 मिनट के लिए व्यायाम कर सकती हैं।

 

*- करें पानी का ज्यादा सेवन:

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को हर रोज कम से कम 9-10 गिलास पानी हर रोज पीना चाहिए। ज्यादा पानी पिने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो आपके फैट को बर्न करता है।

 

*- उचित नींद लें:

बच्चे के जन्म के बाद हर रोज कम से कम 6 घंटे की नींद जरुर लें। इससे भी आप अपने मोटापे को कम कर सकती हैं।

 

*- खाने पर दें ध्यान:

स्तनपान कराने से महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है। इसलिए समय-समय पर पौष्टिक खाना खाते रहें। ऐसे में कुछ भी अनहेल्दी खाने से बचना चाहिए।

 

*- बैली बेल्ट:

यह बेल्ट बाजार में आसानी से मिल जायेगी। यह बेल्ट आपको दो तरह से फायदा देती है। इससे आपका मोटापा तो कम होता ही है, इसके साथ ही यह आपके कमर दर्द की समस्या को भी कम कर देता है।

Back to top button