विशेष

‘लड़कों ने कंगना रंनौत को बुरी तरह था पीटा’….बहन ने खोला दिल दहलाने वाला राज

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने बेबाद अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से तो रंगोली ने ह्रतिक रोशन को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा, रंगोली ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के खिलाफ भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी है। दोनों बहने अक्सर ही अपने कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार अपने ट्वीट्स की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाला रंगोली ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर कर कोई हैरान है।

दरअसल, रंगोली ने फिर कुछ ट्वीट्स किए हैं जो आपको संवेदना से भर देगा। रंगोली ने ट्वीट कर बताया कि कैसे उन पर एक लड़के ने उसका प्रोपोजल ठुकराने की वजह से एसिड डाला था और कंगना को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया था।

रंगोली ने बताई दिल दहलाने वाली बात

रंगोली ने अपने कॉलेज के दिनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दरअसल, रंगोली चंदेल कंगना रनोट की बहन होने के साथ साथ उनकी मैनेजर का भी काम करती है। उन्होंने एक-एक कर करीब 5 ट्वीट किए हैं जिसे देखकर हर कोई भावूक हो गया।

ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए रंगोली ने अपने उस दर्द के बारे में भी बताया है जो उन्हें एसिड अटैक के कारण मिला था। आपको अगर न मालूम हो तो बता दें कि रंगोली के चेहरे पर एक लीटर तेजाब फेंका गया था, जिसके कारण उनका बायां कान और चेहरा बिगड़ गया था।

क्या लिखा है ट्वीट में

एक ट्वीट में रंगोली लिखती हैं – “क्योंकि हमारे पेरेंट्स ने सुंदर, होशियाार और आत्मविश्वास से भरी बेटियों को जन्म दिया था। दुनिया बेटियों के लिए दया नहीं रखती। यह समय है हर तरह के सामाजिक बुराई से लड़ना है। यही हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित है।”

अगले ट्वीट में उन्होंने अपने घावों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है – कई लोग अपनी सुंदरता खोकर दुखी होते हैं। लेकिन मेरी आंखों के सामने ही मेरा शरीर गल रहा था और 5 साल तक 54 सर्जरी के बाद भी डॉक्टर्स मेरे कान को दोबारा नहीं ठीक कर पाए।

इसी तरह अगले ट्वीट्स में भी रंगोली ने इसी वाकये से संबंधित बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है – मैंने एक आंख खो दी। डॉक्टर्स ने मेरे ब्रेस्ट को भी दोबारा बनाया, जो बुरी तरह डैमेज हो गया था। जिस लड़के का प्रपोजल मैंने ठुकराया था, उसने मेरे चेहरे पर एक लीटर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद मुझे करीब 54 सर्जरी से गुजरना पड़ा। मेरी छोटी बहन कंगना को इतना मारा गया कि वह मरने की कगार तक पहुंच गई थी।

 

Back to top button