स्वास्थ्य

कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्‍या को दूर करें ये 3 औषधियां

कई बार कब्ज की वजह से पेट में गैस बन जाती है और पेट फूल जाता है। अगर वक्त रहते कब्ज का इलाज ना किया जाए तो ये बीमारी गंभीर रुप ले सकती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि कब्ज होने पर आप इसे नजरअंदाज ना करें। वहीं कब्ज से राहत पाने से कई तरह के प्राकृतिक इलाज जुड़े हुए हैं और आज हम आपको इन्हीं प्राकृतिक इलाज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से आपको कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्‍या से आराम मिल जाएगा।

कब्ज होने पर जरूर करें इन चीजों का सेवन

त्रिफला का चूर्ण

त्रिफला का चूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे खाने से कब्ज की समस्या सही हो जाती है। त्रिफला का चूर्ण तीन फलों आंवला, हरितकी और विभीतकी को मिलाकर बनता है और इसे खाने से पाचन क्रिया सही बनीं रहती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वो लोग त्रिफला चूर्ण जरूर खाया करें। (यह पढ़ें : त्रिफला चूर्ण के फायदे)

इस तरह से करें सेवन

कब्ज, गैस या पेट फूलने पर आप गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण ले लें। इसके अलावा आप चाहें तो सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण शहद के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं।

किशमिश

किशमिश में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है और फाइबर युक्त आहार खाने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की तकलीफ रहती है वो लोग किशमिश खाना शुरू कर दें।

इस तरह से करें सेवन

कब्ज होने पर आप रोज रात को गर्म दूध के साथ किशमिश खाया करें। दूध और किशमिश को एक साथ खाने से सुबह तक पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा आप चाहें तो किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इनका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से भी पेट साफ हो जाता है।

अंजीर

अंजीर भी एक फाइबर युक्त आहार है और इसे खाने से भी कब्ज सही हो जाती है। कब्ज सही करने के लिए आप  सूखे या पके अंजीर खा सकते हैं। लगातार कुछ दिनों तक अंजीर का सेवन करने से पेट संबंधित बीमारियां सही हो जाती हैं। इसलिए कब्ज होने पर आप अंजीर जरूर खाएं।

इस तरह से करें सेवन

अंजीर का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं। आप एक गिलास दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें और इसके अंदर कुछ अंजीर डाल दें। इस दूध को आप कुछ देर के लिए उबाल लें और हल्का ठंडा कर इसे पी लें। रोज रात को ये दूध पीने से सुबह तक आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा। आप चाहें तो अंजीर को फल के तौर भी खा सकते हैं।

ऊपर बताई गई तीनों चीजों को खाने से आपको कुछ दिनों के अंदर ही कब्ज से निजात मिल जाएगी। इसलिए आप कब्ज होने पर इन चीजों को जरूर खाएं। इन तीनों चीजों के अलावा आप जितना हो सके उतना पानी भी पीएं। पानी पीने से भी पेट एकदम साफ हो जाता है और कब्ज की बीमारी सही हो जाती है।

Back to top button