राशिफल

इन 5 राशियों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा यह दिन, जानिए क्या कहते हैं बाकी राशियों के सितारे

हम आपको सोमवार 30 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में उन्नति हो सकती है। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज सिर और पेट दर्द से परेशानी हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा संभल कर चलना चाहिए। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। ऑफिस में लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। समाज और परिवार में सम्मान मिलने के योग हैं। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी के साथ झगड़ा ना करें। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखें, तो अपने करियर में तरक़्क़ी की ओर बड़ा क़दम लेंगे। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। नाराज परिजनों से सम्बन्ध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। व्यवसाय में आज आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। आज अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वाहन, मशीनरी या अग्नि के प्रयोग के समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप मानसिक शांति के लिए किसी दान पुण्य के काम में सहभागिता करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने मन की बात सांझा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के प्रयाास करें। छात्र जातकों को आज एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें। आपका विदेश से जुड़ा काम सफल होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन दुविधा में रहेगा, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। दूर रहने वाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित हो सकते हैं। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं तथा परिवार में किसी भी तरह का आपसी संबंध बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मानसिक हताशा का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाने की जरुरत है। आपको जिस चीज की आवश्यकता है उसे ही खरीदें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मित्रों से सहकार मिलेगा। कोई पार्ट टाइम काम भी आपको मिल सकता है। रोमांस और रिश्तों के मामले में स्थिति पहले से ठीक हो सकती है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। नए व्यापार करने की सोच रहें है तो आपके लिए यह समय अच्छा है। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं। पुराने नुकसान की भरपाई होगी। सिंगल लोगों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता हैं। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है। आज के दिन कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखें। प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले आज बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा।

आपने Rashifal 30 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों किया जाता है श्राद्ध और क्या होती है श्राद्ध कर्म विधि

Back to top button