राशिफल

इस सप्ताह माता रानी इन 4 राशि वालों को कर देंगी धनवान, जानिए कैसा होगा नवरात्र का यह सप्ताह

नवरात्रों का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रों में माता कैलाश पर्वत छोड़कर धरती पर अपने मायके आती हैं। ज्योतिषशास्त्र में माता का धरती पर आगमन होने से उसका हर राशि के जातकों पर असर पड़ता है। आज हम आपको नवरात्रि के इस सप्ताह का राशिफल बतां रहें हैं इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको इस सप्ताह आप मनोवांछित फल पाने में कामयाब होंगे। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नवरात्रि के दिनों में अगर आप मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करते हैं तो आपको अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें।

प्यार के विषय में : लव प्रपोजल देने का मन है, तो दे दें। समय अच्छा है।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते वातावरण कुछ परेशानियों वाला रहेगा। लेकिन धैर्य आपका साथ देगा। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी। लंबे समय बाद इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लाभ के लिए किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं। परेशानी में अपनों का साथ पाकर प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे।

प्यार के विषय में : यदि जीवनसाथी से कोई कहा-सुनी चल रही है तो जल्द ही उसका हल निकल जाएगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। पदोन्नति में रुकावटें आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह अपने निजी एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए आपको सही तरीके से समय को बांधने की जरूरत है। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। अगर आप व्यवसाय में किसी नये पार्टनर को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं तो उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य भली भांति जाँच लें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सप्ताह थोड़ा मिला-जुला हो सकता है।

करियर के विषय में : आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा भी बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें व बाहर का खाना खाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पहले की अपेक्षा इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। आपकी ओर से की गयी छोटी सी गलती महंगी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने की भी योग बने रहेंगे। कर्क राशि वालों को लाल फूलों के साथ लाल चंदन की माला से देवी का पूजन करना चाहिए।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय ठीक है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा है तो खत्म हो जाएगा। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अधिक गर्म चीजों का सेवन न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खास दिक्कत नहीं देगा। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। इस सप्ताह आपको घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार या मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आप इस सप्ताह अपनी आंतरिक इच्छा को पूरा करना चाहेंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

करियर के विषय में : आपका ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर रहेगा। मेहनत आगे काम आएगी।

हेल्थ के विषय में : इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या भी रह सकती है जैसे पेट में दर्द।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आने वाले सप्ताह में आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मानसिक रूप से स्थिर रहने से सभी हल निकल जाएंगे। कार्य तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। जिनका खुद का व्यापार है, उन्हें इस सप्ताह मुनाफा कुछ कम दिखाई दे सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। शत्रुओं से बचने के लिए आपको नवरात्रों में सफेद चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का सप्ताह है।

करियर के विषय में : जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। उधार दिया पैसा भी आपको वापस नहीं मिल पाएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के प्रति जागरुक रहें। फास्ट फूड खाने से परहेज करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें। आप अपने कार्य से अपने अधिकारी, माता पिता व अन्य लोगों को उत्साहित करेगें।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर से विचार नहीं मिलने के कारण अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : इस हफ्ते आप अपने बिजनेस तथा करियर को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस राशि के बुजुर्गो को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने पुराने सारे कर्ज़ भी अदा कर पाएंगे। आज आप अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं। जिससे कुछ मामलों में आपको नुकसान भी हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी की तलाश इन नवरात्रों में पूरी हो सकती है। इस हफ्ते कोई न कोई उतार चढ़ाव आने की संभावना है, पर आप इस आने वाले परिणाम को लेकर घबराये की बजाय उसका डटकर सामना करें।

प्यार के विषय में : यदि आप सिंगल हैं तो ध्यानपूर्वक ढंग से सोच-समझकर अपना पार्टनर चुनें।

करियर के विषय में : व्यापार एवं नौकरी में तारीफ, पैसा, उन्नति मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। सभी रिश्ते अपने स्थान पर सही बने रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। घर में कोई नया मेहमान आने की भी खुशखबरी मिल सकती है। सफलता हासिल करने के लिए तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मां को खीर को भोग लगाएं। आपके लिए इस सप्ताह में बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : इस राशि के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई ऑफर छिपे ढंग से सामने आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप अपने कार्य को लेकर विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रिश्तों की मिठास को खत्म ना होने दें और धैर्य से काम लें। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आपको माता रानी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक तरक्की में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करने में भी हिचकिचाएं नहीं।

करियर के विषय में : खर्च अधिक हो सकता है। व्यापारियों को सामान्य फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां होने की संभावना है। संभलकर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को नवरात्र में गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा। किसी अजीब और तनावपूर्ण स्थिति से सावधानी और समझदारी से निपट लेंगे। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा। कामकाज की स्तिथि को किसी बड़े खतरे में ना डालें। ऐसे किसी भी तरह के नुकसान की संभावना ही न बनने दें, इस सप्ताह थोडा संभल कर चलें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। पार्टनर के संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नियमित चेकअप करवाते रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते आप बेकार बातों में समय बर्बाद न करें। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नये कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। आपकी कुछ योजनाएं असफल हो सकती हैं। पैसों के मामलों में थोड़ी चिंता होगी। इस सप्ताह आप मेहनत से खूब पैसा कमाने में सफल होंगे। किसी के साथ पैसों की लेनदेन सफल रहेगी। घर में नवरात्र में मां लक्ष्मी का वास बने रहने के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर के विषय में : कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। व्‍यापार में गोपनीय सौदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 30 सितंबर से 6 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 30 सितंबर से 6 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 30 सितंबर से 6 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि में अपने ऑफिस या दूकान में करे ये 3 काम, खूब चलेगा बिजनेस, पैसा ही पैसा होगा

Back to top button