बॉलीवुड

रणबीर से ब्रेकअप के बाद ये गिफ्ट देना चाहती थी दीपिका पादुकोण, सुनकर आग बबूला हो गए थे ऋषि कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानि 28 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर के फैंस इस मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण व दिलचस्प कहानियों के बारे में जानना चाहते हैं। इसी कहानियों में रणबीर और दीपिका पादुकोण का अफेयर भी शामिल है। इस जोड़ी ने एक समय अपने अफेयर से जमकर सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से इन्हें हमेशा के लिए अलग होना पड़ेगा। ब्रेकअप होने के बाद भी कई दफा दोनों के प्यार के चर्चे सुर्खियों में छाए रहते हैं।

रणबीर कपूर के बर्थडे पर हम आपको उनके और दीपिका पादुकोण के अफेयर से जुड़ी एक स्टोरी बता रहे हैं, जिसकी वजह से उनके पिता भड़क गए थे। एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि वे रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट देना चाहती थी, जिसकी वजह से उनके पिता गुस्सा हो गए थे। इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था। बता दें कि दीपिका पादुकोण अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, इसीलिए वे हर सवाल का जवाब बेबाकी से देती हैं और अपने फैंस को शॉक्ड कर देती हैं।

ये गिफ्ट देना चाहती थी दीपिका पादुकोण

एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से रणबीर कपूर को देने वाले गिफ्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कॉन्डम का पैकेट देना चाहती हूं। इसके पीछे की वजह बताते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि रणबीर कपूर इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उनके लिए इससे बेहतर गिफ्ट दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है। मतलब साफ है कि बतौर गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण अपने ब्वॉयफ्रेंड को यह गिफ्ट देना चाहती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने उन्हें कॉन्डम का विज्ञापन करने की भी नसीहत दी थी।

आग बबूला हो गए थे ऋषि कपूर

दीपिका पादुकोण की ऐसी बातें सुनकर ऋषि कपूर आग बबूला हो गए थे और उन्होंने सरेआम उनकी क्लास लगा दी थी। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इसी इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि रणबीर कपूर ने उन्हें धोखा दिया। ऐसे में दीपिका पादुकोण के इस इंटरव्यू पर रणबीर कपूर के पिता भड़क गए थे। बता दें कि रणबीर और दीपिका पादुकोण का अफेयर भले ही ज्यादा समय नहीं चला हो, लेकिन दोनों ने जमकर सुर्खियां बटोरी और ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगला भी था।

दिल फेंक आशिक हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के बारे में मीडिया में कहा जाता है कि वे दिल फेंक आशिक हैं, जिसकी वजह उनके ढेर सारे अफेयर हैं। दरअसल, रणबीर कपूर खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे जिस अभिनेत्री के साथ फिल्म करते हैं, उसके साथ वे रिलेशनशिप में ज़रूर आते हैं, क्योंकि इससे शूटिंग में आसानी होती है। बता दें कि इन दिनों वे आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, जिनसे जल्द ही शादी का फैसला ले सकते हैं।

Back to top button