विशेषस्वास्थ्य

प्याज खाने से शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ

प्याज का प्रयोग सब्जी बनाने के दौरान होता है और कई लोग कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं। प्याज खाने से कई प्रकार की बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए अगर आप प्याज का सेवन नहीं करते हैं, तो ये लेख जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में आज हम आपको प्याज के लाभ बताने जा रहें है और प्याज के लाभ पढ़ने के बाद आप इसका सेवन करना शुरू कर देंगे।

प्याज के फायदे

बाल बनें घिने

जिन लोगों के बाल पतले और कमजोर हैं वो लोग प्याज खाना शुरू कर दें। प्याज खाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है और बाल घने बन जाते हैं। इसलिए घने बाल पाने के लिए आप कच्चे प्याज को अपनी डाइट में शामिल कर लें और रोज एक कच्चा प्याज खाएं।

हड्डियां रहें मजबूत

प्याज खाने से हड्डियां मजबूत बनीं रहती हैं और हड्डियों की रक्षा कई तरह के रोगों से होती है। प्याज पर किए गए गई शोधों में ये बात साबित भी हो रखी है। प्याज पर किए गए शोधों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से प्याज का सेवन करते हैं, उन लोगों की हड्डियां मजबूत बनीं रहती हैं और बढ़ती उम्र के साथ कमजोर नहीं पड़ती हैं।

आंखों की रोशनी हो मजबूत

आंखों के लिए प्याज अच्छा आहार माना जाता है। प्याज खाने से आंखों की रक्षा कई खतरनाक रोगों से होती है। इतना ही नहीं जो लोगो कच्चा प्याज खाते हैं उन लोगों की नजर भी कमजोर नहीं होती है।

शरीर रहे अंदर से ठंडा

गर्मी के मौसम में प्याज खाना उत्तम माना जाता है। दरअसल प्याज खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और ऐसा होने पर लू लगने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में प्याज खाने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है।

मिले गोरी त्वचा

प्याज की मदद से गोरी त्वचा भी पाई जा सकती है। रंगत काली होने पर आप एक चमम्च बेसन के अंदर प्याज का रस और पानी मिला दें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। ये पेस्ट हफ्ते में तीन बार लगाने से चेहरे की रंगत पर असर पड़ेगा औैर रंगत साफ हो जाती है।

मुंहासों से मिले आराम

प्याज का रस चेहरे पर लगाने से कील और मुंहासे दूर हो जाते हैं। दरअसल प्याज के रस में पाए जाने वाले त्वचा कील- मुंहासों का आकर कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए कील मुंहासे होने पर आप प्याज का रस अपने चेहरे पर लगा लें। प्याज को घिसकर आप इसका रस निकाल लें और इस रस के अंदर नारियल का तेल मिला दें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और रूई की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगा लें। हालांकि ये रस लगाने से आपको थोड़ी सी जलन जरूर होगी लेकिन थोड़ी देर में ये जलन दूर हो जाएगी। वहीं जब से रस सूख जाए तो पानी की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें।

Back to top button