अध्यात्म

इन सरल मंत्रों का जाप से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन से जुड़ा कोई भी कष्ट दूर किया जा सकता है। मां दुर्गा को सर्व शक्तिशाली माना गया है और इनके आशीर्वाद से हर तरह की परेशानी से निजात पाई जा सकती है। ऐसा कहा जाता है कि जब देवताओं पर महिषासुर ने अत्याचार करना शुरू किया था। उस समय मां दुर्गा ने जन्म लिया था। महिषासुर से बचने के लिए देवताओं ने मां दुर्गा की पूजा की थी और मां दुर्गा ने पूजा से प्रसन्न होकर देवताओं की रक्षा महिषासुर से की थी।

अगर आपके जीवन में भी कोई कष्ट है या आपकी कोई मनोकामना पूर्ण नहीं हो पा रही है। तो आप मां दुर्गा की पूजा करें। मां दुर्गा की पूजा करने से आपके कष्ट खत्म हो जाएंगे। मां दुर्गा को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है। मां दुर्गा से जुड़े मंत्रों को पढ़ कोई भी मां का आशीर्वाद हासिल कर सकते हैं और मां को प्रसन्न कर सकता है।

मां दुर्गा के मंत्र –

किसी भी प्रकार की तकलीफ से बाहर निकलने हेतु आप नीचे बताए गए मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों का जाप अगर नवरात्रि के दौरान किया जाए तो ज्यादा उत्तम होगा।

कामना पूर्ण करने से जुड़े मां दुर्गा के मंत्र

  • ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः
  • “ॐ अंग ह्रींग क्लींग चामुण्डायै विच्चे “
  • ” हे गौरी शंकरधंगी ! यथा तवं शंकरप्रिया,
    तथा मां कुरु कल्याणी ! कान्तकान्तम् सुदुर्लभं “

कार्यों में सफलता पाने से जुड़ा मंत्र

“सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”

धन हासिल करने का मंत्र

“दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥”

आकर्षण के लिए मंत्र

“ॐ क्लींग ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती ही सा,
बलादाकृष्य मोहय महामाया प्रयच्छति ”

दुश्मनों का नाश करने का मंत्र

“शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”

शक्ति व ऊर्जा हासिल करने से जुड़ा मंत्र

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥

सुरक्षित जीवन पाने से जुड़ा  मंत्र

शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च॥

 सौभाग्य प्राप्ति का मंत्र

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥

डर का नाश करने का मंत्र

“सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।
भयेभ्याहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते॥

इस तरह से करें इन मंत्रों का जाप –

  • ऊपर बताए गए मंत्र बेहद ही शाक्तिशाली हैं और ये सभी मंत्र मां दुर्गा से जुड़े हुए हैं। इन मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा आपके दुखों को दूर कर देती हैं। इसलिए आप  इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों का जाप आप शाम के समय करें और ये मंत्र कम से कम 101 बार पढ़ें।
  • इन मंत्रों को आप मां दुर्गा की तस्वीर के सामने बैठकर ही पढ़ें। इन मंत्रों का जाप आप माला के ऊपर भी कर सकते हैं।
  • इन मंत्रों को पढ़ने से पहले आप इनका उच्चारण सही से करना सीख लें। क्योंकि गलत उच्चारण करने से आपको कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • ये मंत्र पढ़ते समय अपने सामने एक घी  का दीपक भी जरूर जलाएं और लाल रंग के आसन पर बैठकर ही ये मंत्र पढ़ें।

Back to top button