स्वास्थ्य

खून की कमी होने पर खाएं खजूर, पढ़ें खजूर को खाने से जुड़े फायदे

खजूर का स्वाद खाने में मीठा होता है और इसे सेहत के लिए लाभप्रदा माना जाता है। खजूर के अंदर अमीनो एसिड, फाइबर, पोटेशि‍यम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से कई रोगों को सही किया जा सकता है। इसलिए आप खजूर को आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें।

खजूर खाने से जुड़े लाभ

पाचन क्रिया हो मजबूत

खजूर खाने से पाचन क्रिया सही से कार्य करती है और इसे खाने से डायरिया जैसी बीमारी से शरीर की रक्षा होती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है वो लोग खजूर खाना शुरू कर दें। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है और शरीर को उच्च मात्रा में फाइबर मिलता है।

खून की कमी हो पूरा

शरीर में खून की कमी होने पर आप खजूर का सेवन करना शुरू कर दें। खजूर को खाने से एनिमिया की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं उन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही बना रहता है और एनिमिया की बीमारी से शरीर की रक्षा होती है।

शरीर को मिले ऊर्जा

खजूर का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर आसानी से थकता नहीं है। इसलिए जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती है वो लोग रोज रात को सोने से पहले खजूर का सेवन करें और इसके ऊपर से गर्म दूध पी लें। रोजाना खूजर और दूध का सेवन एक साथ करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है।

हड्डियां हो मजबूत

खजूर के अंदर विटामिन बी 5, विटामिन बी 3, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम पाया जाता है और इसे खाने से हड्ड‍ी और दांत मजबूत बने रहते हैं। इतना ही नहीं आंतों की रक्षा भी कई प्रकार के रोगों से होती है।

कब्ज में लाभदायक

कब्ज की समस्या होने पर आप रात को खजूर को पानी में भिगों दें और रोज खाली पेट इन्हें खा लें। रोज खाली पेट भिगें हुए खजूर खाने से कब्ज सही हो जाती है और पेट साफ रहता है।

जोड़ों की दर्द हो दूर

जोडों में दर्द की शिकायत होने पर आप अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर लें। खजूर का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है और जोड़ों की दर्द दूर हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की तकलीफ है वो लोग रोज खजूर खाया करें।

दिमाग के लिए उत्तम

खजूर को दिमाग के लिए गुणकारी माना जाता है और इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दिमाग को हेल्दी बनाए रखते हैं। दिमाग के अलावा दिल की सेहत के लिए भी खजूर कारगर सबाति होता है।

आंखों पर पड़े अच्छा असर

 

आंखों की सेहत के लिए खजूर लाभप्रदा होता है और खजूर खाने से शरीर में विटामिन ए और एंटी ऑक्‍सीडेंट जैसे तत्‍व की कमी नहीं होती। साथ में आंखों की रोशनी भी खजूर खाने से सही बनीं रहती है। इसलिए जिन लोगों की नजर कमजोर है वो लोग खजूर का सेवन जरूर किया करें।

Back to top button