बॉलीवुड

कॉफी विद करण टाइम मशीन में नजर आया प्रियंका का ट्रांसफॉर्मेशन, सामने आया प्रोमो

पिछले कई सालों से स्टार वर्ल्ड पर करण जौहर का शो कॉफी विद करण प्रसारित हो रहा है और इसमें हमेशा कोई ना कोई नया चेहरा ही नजर आता है। इस शो में शाहरुख खान, आमिर खान, शाहिद कपूर और भी कई सितारों ने कदम रखा है और अपने जीवन की कई सारी बातें शेयर की हैं। इसके अलावा यहां पर बॉलीवुड की कुछ गॉसिप्स भी शेयर की हैं लेकिन इस बार इस शो का प्रोमो कुछ अलग ही दिखा। इसके प्रोमो में कॉफी विद करण टाइम मशीन में नजर आया प्रियंका का ट्रांसफॉर्मेशन, आपको भी देखना चाहिए।

कॉफी विद करण टाइम मशीन में नजर आया प्रियंका का ट्रांसफॉर्मेशन

करण जौहर के टॉक शो में कॉफी विद करण इस बार टाइम मशीन के साथ शुरु हुआ। इस बार के शो में एक्टर्सकी पूरी जर्नी को दिखाया जाएगा और शाहरुख खान, शाहिद कपूर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की करण जर्नी दिखाएंगे। कॉफी विद करण टाइम मशीन के नये ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का ट्रांसफोर्मेशन दिखाया गया और प्रियंका की ट्रांसफॉर्मेशन सही में देखने लायक होगा और ये आपको हैरान भी कर सकता है।

देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनने वाली प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोविंग खास हो गई है। अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में प्रियंका कॉफी विद करण में अपना डेब्यू किया था। कॉफी विद करण टाइम मशीन का प्रियंका चोपड़ा वाला एपिसोड बहुत ही दिलचस्प है और इसमें प्रियंका के विवादित बयान और बोल्ड जवाब को दोबारा सुनने को मिलेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने रैपिड फायर राउंड्स में धमाके किए और अब हम सभी को ये देखने को मिलेगा और उम्मीद है ये शो फिर हिट होने वाला है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी जबकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

आपको बता दें कि फिल्म द स्काई इज पिंक लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। आयशा को पल्मनरी फाइब्रोसिस नाम की एक बीमारी हो गई थी और इस फिल्म में जायरा आयशा का किरदार निभा रही हैं जबकि प्रियंका और फरहान उनके माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे।

Back to top button