समाचार

कांग्रेस नेता ने ‘ISRO के वैज्ञानिकों’ पर किया घटिया ट्वीट, कहा- ‘चंद्रयान-2 को ये दिन…’

भारत का मिशन चंद्रयान-2 लगभग सौ फीसदी सफल रहा, जिसके लिए समूचा विश्व इसरो को बधाइयां दे रहा है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस की मानसिकता एक बार फिर जगजाहिर हो गई। जी हां, कांग्रेस नेता उदित राज ने इसरो के वैज्ञानिकों को लेकर बेतुका और विवादित बयान दे दिया, जिसका भविष्य में राजनीतिकरण होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर लैंडिंग न करने के पीछे एक ऐसी वजह बता दी, जिससे न सिर्फ वैज्ञानिकों का अपमान किया गया है, बल्कि धार्मिक आस्था को भी चोट पहुंचाई गई है।

भारत समेत पूरा विश्व इसरो की इस कोशिश के लिए बधाइयां दे रहा है, लेकिन कांग्रेस नेता उदित राज ने वैज्ञानिकों को नसीहत देनी शुरु कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। सिर्फ क्लास लगा देने से मामला रफा दफा नहीं हो जाता है, बल्कि ये समझना ज़रूरी है कि आखिर क्यों हर मुद्दे पर राजनीति की जाती है? चंद्रयान-2 के मामले में पूरा देश, विपक्ष, पक्ष सब एक साथ था, लेकिन तभी कांग्रेस नेता उदित राज का घटिया बयान ने लोगों का दिल तोड़ दिया, जिसकी से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

कांग्रेस नेता का घटिया ट्वीट

जहां एक तरफ पूरा देश इसरो पर गर्व कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता उदित राज ने घटिया ट्वीट करके अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर ही दिया। कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते, तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता। इस ट्वीट को उदित राज ने पिन ट्वीट भी कर रखा है, जिस पर लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई, लेकिन वाकई आज उदित राज ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी।

लोकसभा चुनावों के दौरान दल बदलू कार्यक्रम में उदित राज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उदित राज ने लोकसभा चुनाव के इस कार्यक्रम में बीजेपी का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा था, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए थे। इसके बाद अब उन्होंने चंद्रयान की आंशिक सफलता पर वैज्ञानिकों को नसीहत दे डाली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। बता दें कि उदित राज को लोगों ने शर्म करने की भी नसीहत दी, क्योंकि हमारे वैज्ञानिकों ने पूरी कोशिश की थी और हम बिल्कुल सफलता के करीब पहुंच गए थे, ऐसे हमें उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।

95 फीसदी सफल रहा मिशन

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन 95 फीसदी सफलता के करीब रहा और यह पूरी तरह से नाकाम नहीं रहा, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस पर काम जारी रखेंगे। साथ ही इसरो चीफ सिवन ने आगे कहा कि हमारा अगला टार्गेट गगनयान है, जिस पर हमारी पूरी टीम काम कर रही है और जल्द ही नतीज़ें सामने आएंगे।

Back to top button