समाचार

नरेंद्र मोदी की मुरीद हुई दुनिया, ये देश दे चुके हैं मोदी को अपना सर्वोच्‍च सम्‍मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से ना केवल भारत के लोगों बल्कि दुनिया के जाने माने नेताओं का भी दिल जीत लिया है। नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कामों की वजह से ही दुनिया में भारत की छवि और मजबूत हो सकी है। आज नरेंद्र मोदी को एक अंतरराष्ट्रीय नेता के तौर पर देखा जाता है और कई सारे देशों द्वारा इन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। नरेंद्र मोदी को हाल ही में रूस देश की और से भी इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ दिया जाना है और ये सम्मान मोदी को भारत और रूस देश के रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया जा रहा है। वहीं ये सम्मान हासिल करने से पहले मोदी को अन्य देशों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। अभी तक नरेंद्र मोदी को कौन-कौन से उच्च सम्मान दिए जा चुके हैं उनकी जानकारी इस तरह है –

मोदी को मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की सूची –

आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार

आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार अफगानिस्तान सरकार द्वारा साल 2016 में पीएम मोदी को दिया गया था। ये पुरस्कार अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक और राजा अमानुल्लाह खान के नाम पर दिया जाता है ।

किंग अब्दुल अजीज सैश पुरस्कार

सऊदी अरब देश ने साल 2016 में मोदी जी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज सैश’ से सम्मानित किया था। मोदी से पहले ये सम्मान अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को दिया जा चुका है।

चैंपियंस ऑफ द अर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया गया था। पीएम मोदी को ये पुरस्कार पर्यावरणीय कार्यों में सहयोग करने हेतु दिया गया था।

सियोल शांति पुरस्कार

साल 2018 में मोदी जी को सियोल शांति पुरस्कार दिया गया था। इस सम्मान को हासिल करने वाले मोदी जी पहले भारतीय हैं। ये सम्मान अभी तक कुल 13 ही लोगों को दिया गया है।

ग्रांड कॉलर पुरस्कार

साल 2018 में फलस्तीन देश ने मोदी को ग्रांड कॉलर पुरस्कार दिया था और ये सम्मान विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी से पहले सऊदी अरब के किंग सलमान, बहरीन के किंग हामाद, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

निशान इज्जूद्दीन

मालदीव देश की और से भी पीएम मोदी को सम्मानित करते हुए साल 2019 में इन्हें इस देश का सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जूद्दीन दिया गया था। ये सम्मान विदेशी व्यक्तियों को मालदीव द्वारा दिया जाता है और ये सम्मान मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान है।

फिलिप कोटलर पुरस्कार

14 जनवरी 2019 को  फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल पुरस्कार से मोदी को नवाजा गया था और ये सम्मान फिलिप कोटलर नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग प्रोफेसर के नाम पर दिया जाता है।

द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहरीन देश की और से 24 अगस्त, 2019 को द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पुरस्कार से दिया गया था और ये सम्मान इस देश का  तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

इन सम्मानों के अलावा हाल ही में मोदी को संयुक्त अरब अमीरात की और से इस देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद भी दिया गया था।

Back to top button