स्वास्थ्य

घर पर बनाएं बादाम का काजल, इसे लगाने से जुड़े हैं ये फायदे

काजल का प्रयोग लगभग हर महिला करती है। काजल को आंखों में लगाने से आंखों की सुंदरता और बढ़ जाती है और आंखों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बाजार में कई जानी मानी कंपनियों द्वारा काजल बेचे जाते हैं और लड़कियां इन काजलों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि बाजार में बिकने वाले काजल आंखों के लिए सही नहीं माने जाते हैं। क्योंकि इनको बनाने में कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है और ये केमिकल्स आंखों के लिए नुकसान दायक साबिक होते हैं। इसलिए आप बाजार में बिकने वाले इन काजलों का प्रयोग करने से बचें और घर में खुद से काजल बनाएं। घर में काजल बनाना बेहद ही आसान है और कोई भी आसानी से खुद से काजल बना सकते हैं। घर में काजल को किस तरह से बनाया जा सकता है और इसे आंखों में लगाने से क्या फायदे जुड़े हुए हैं इसकी जानकारी इस प्रकार हैं।

घर में काजल बनाने की विधि

घर में खुद से काजल बनाने के लिए आपको बादाम, नारियल का तेल और एलोवरे जल की जरूरत पड़ेगी। वहीं आप दो तरह से काजल बना सकते हैं और काजल बनाने के ये दो तरीके इस प्रकार हैं।

पहला तरीका

  • आप 20 से 30 बादाम लेकर उन्हें गैस की लौ के पास रख दें और इन्हें अच्छे से जलने दें। जब ये बादाम एकदम काले हो जाएं तो आप इन्हें लेकर पीस लें। इनको अच्छे से पीसने के बाद आप इनमें एलोवेरा जेल डाल दें।
  • एलोवेरा जेल डालने के बाद आप इसमें नारियल का तेल डाल दें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप एक कंटेनर में डाल दें और इसे 10 दिनों तक ऐसा ही रहने दें। 10 दिन बाद काजल बनकर तैयार हो जाए और आप इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

दूसरा तरीका

आप बादाम लेकर उन्हे जलते हुए कोयले पर रख दें और जब बादाम पूरी तरह से काले हो जाएं तो उन्हें निकालर पीस लें। फिर इनके अंदर आप नारियल का तेल डाल दें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप कुछ दिनों के लिए ऐसे ही रहने दें और जब ये अच्छे से सूख जाए तो आप इसका इस्तेमाल कर लें।

काजल लगाने से जुड़े फायदे

  • काजल के अंदर एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज़ होती है जो कि आंखों की रक्षा कई तरह के इंफेक्शन से करती है।
  • काजल लगाने से आंखों की मसल्स मजबूत बनी रहती हैं और आंखों की रक्षा कई तरह के रोगों से होती है।
  • घर में बनाए गए काजल के अंदर विटामिन-ई पाया जाता है और विटामिन आंखों के लिए उत्तम माना जाता है।
  • घर पर बने काजल को आंखों में लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों में दर्द भी नहीं होता है।
  • काजल लगाने से आंखों में मौजूद हर तरह की गंदगी आंखों से निकल जाती है।
  • बादाम से बना काजल आंखों पर लगाने से आंखों की रोशनी तेज बनी रहती है। वहीं जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम है अगर वो काजल लगाते हैं तो उनकी आंखों की रोशनी तेज हो जाती है।

Back to top button