राशिफल

Rashifal: आज बन रहा है बह्म योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रत्येक कार्य में मिलेगी सफलता

हम आपको मंगलवार 3 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। इसके लिए तैयार हो जाएं। व्यवसायियों को धन लाभ होगा, नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसाय में लाभ होगा तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आकस्मिक खर्च भी होगा। वाद-विवाद टालें। प्रवास के बारे में भी फिलहाल कोई योजना न बनाएं। यह दिन अपने व्यवसाय को भविष्य में और आगे ले जाने के लिए मेहनत करने का है। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। इस तीर्थ से नए अनुभव हासिल होंगे। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी दूसरे के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें, कारोबार के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ स्‍वादिष्‍ट भोजन का आनंद मिलेगा। विदेश से अच्‍छा समाचार मिलेगा। आपको अपने दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। आपकी वर्तमान दिनचर्या उचित नहीं है। आप काफी आलसी हो गए हैं। अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठे थे तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी और नफरत की भावना पर संयम रखें। आज किसी प्रकार की यात्रा के बारे में सोच रहे हों तो उसे टाल दें। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई सरप्राइज़ गिफ्ट दे सकते है। किसी की नाराजगी दूर होगी। आपके जो भी मुद्दे और शिकायते थी, उनका आपको एहसास होगा की इनकी वजह से आपके रिश्तो में कितनी खटास आई थी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज घर में कुछ खास समारोह रखे जाने की संभावना है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आपके सतर्क प्रयासों की वजह से एक जटिल कार्य से संबंधित समस्या का व्यावहारिक समाधान विकसित हो रहा है। अपनी सेहत के ऊपर ध्यान दें। एक्सरसाइज करना शुरू करें। पौष्टिक आहार लें। आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जायेगी। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरु कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आप दोनों घूमने भी जा सकते हैं। रिश्ते में ताजगी आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। बुजुर्गों की अनदेखी ठीक नहीं है। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें और इसे बनाए रखने के लिए जो भी संभव हो करें। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। दूसरों के प्रति आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य से मुहैया कराएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में सावधानी रखें। पैसा निवेश करने के लिए कोई नई योजना नहीं बनाएं। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। आपकी शादी को लेकर आपके माता-पिता के साथ कुछ बहस हो सकती है। आज आप किसी बड़े समारोह में शामिल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के योग हैं। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को नेवीगेशन में अवसर मिलेंगे। लंबे समय से किए जा रहे काम की मात्रा कम करें जिससे आपके शरीर को कुछ आराम मिले।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

माता-पिता की सहायता से आप आज आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। पेट संबंधित व्याधियों के योग हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। आप अपने दिल की बातें साझा करने की सोच रहे हैं। आपको इस दिशा में सोच-समझकर कदम बढ़ाना चाहिए। आप एक नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। किसी के प्यार के चक्कर में पड़ सकते है। विवाह के योग्‍य लोगों को आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। आपका करियर आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

आपने Rashifal 3 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : श्री बजरंग बाण (Bajrang Baan) पाठ पढ़ने से दूर हो जाती हैं जीवन की हर परेशनियां

Back to top button