बॉलीवुड

रोमांटिक हॉलीडे पर मलाइका के साथ घूम रहे हैं अर्जुन कपूर, शेयर की एक दिलचस्प तस्वीर

प्यार कहने को लफ्ज होता है लेकिन समझो तो पूरी दुनिया होती है। इसी एहसास के साथ एक इंसान दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने को तैयार हो जाता है। उनके जीवन का लक्ष्य सिर्फ अपने प्यार को पाना होता है और उन्हें सारी खुशियां देने के सिवा वे कुछ सोचते भी नहीं है। कुछ ऐसा ही एक्टर अर्जुन कपूर कर रहे हैं, सभी जानते हैं कि उनका करियर कुछ खास नहीं चल रहा है फिर भी वे हर चीज से दूर अपने प्यार के साथ समय बिता रहे हैं। रोमांटिक हॉलीडे पर मलाइका के साथ घूम रहे हैं अर्जुन कपूर, इसके बारे में खुलकर तो नहीं लेकिन कई हिंट्स दे चुके हैं अर्जुन।

रोमांटिक हॉलीडे पर मलाइका के साथ घूम रहे हैं अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के सेंसेशनल कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों ऑस्ट्रिया में हैं और अपने सीक्रेट रोमांटिक हॉलीडे को एन्जॉय कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर इसके बारे में अपने फैंस को बताते रहते हैं। इसी बीच अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दो दिल मिल रहे हैं।

इस रोमांटिक फोटो को देखकर मलाइका और अर्जुन के फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन और मलाइका ऑस्ट्रिया में छुट्टियों को एन्जॉय कर रहे हैं और अर्जुन ने हार्ट शेप बलून की तस्वीर शेयर की तो लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म परदेस का सुपरहिट गाना ‘दो दिल मिल रहे हैं’ लाइंस के साथ तस्वीर शेयर की।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म में महिमा चौधरी और अपूर्व अग्नी होत्री थे और इस फिल्म ने 22 साल पहले बॉक्स-ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अब अर्जुन और मलाइका की जोड़ी इस गाने की दीवानी हो गई हैं और मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से फैंस भी खुश हैं लेकिन सोशल मीडिया पर जहां उन्हें पसंद किया जाता है तो वहां ट्रोलर्स की भी कोई कमी नहीं है।

अब अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म मोस्ट वॉन्टेड थी जो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली। इसके पहले उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी बॉक्स-ऑफिस पर ढेर हो गई थी। इसके अलावा मलाइका का भी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है और पिछले एक सालों से उनका अफेयर चल रहा है। ऐसी खबरें हैं कि इनकी शादी भी इसी साल हो सकती है।

Back to top button