दिलचस्प

साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर ने शेयर की आलिया भट्ट की तस्वीर, कहा- मैं इन्हें नहीं जानता और फिर..

बहुत कम समय में सफलता हासिल करने वाली एक्ट्रेसेस में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। उन्हें चाहने वाले ना सिर्फ भारत में हैं बल्कि विदेशों में भी बहुत से ऐसे लोग है जो उन्हें प्यार करते हैं और उनके टैलेंट की कद्र करते हैं। आलिया भट्ट ने अपने 7 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं और एक सोलो फिल्म देकर इंडस्ट्री में खुद को साबित भी किया है। अब साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर ने शेयर की आलिया भट्ट की तस्वीर और कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर आलिया शायद मुस्कुरा दें।

साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर ने शेयर की आलिया भट्ट की तस्वीर

साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भारतीय फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की है। हुआ ये कि गिब्स ने एक ट्वीट को किसी यूजर ने लाइक किया था और इसके बाद एक GIF भी शेयर किया और ये जीआईएफ आलिया भट्ट का था। इसमें वे बहुत प्यारे अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके बाद यूजर ने गिब्स से पूछा कि क्या वो तस्वीर में जो हैं उन्हें जानते हैं तो इसपर गिब्स ने हैरान करने वाला जवाब दिया। उन्होने कहा कि वो इस लड़की को नहीं जानते हैं। इसके बाद आलिया भट्ट ने भी इसका जवाब अपने अंदाज में दिया, उन्होने एक GIF शेयर किया जिसमें वे चौकने वाला इशारा कर रही हैं। वहीं गिब्स से कहा कि क्या वो नहीं जानते कि वो आलिया भट्ट है एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उन्होने उनकी GIF की तारीफ की।


ये घटना के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के फैंस ने उनके और भी GIF ढूंढने शुरु कर दिए और एक-दूसरे को भेजने लगे। आलिया भट्ट बॉलीवुड की शान हैं और उन्हें ना पहचानकर शायद गिब्स ने गलती कर दी।


आलिया ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होने हाईवे, उड़ता पंजाब, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, राज़ी, डियर जिंदगी, कलंक, 2 स्टेट्स और गल्ली ब्वॉय जैसी सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया। मात्र 27 साल की उम्र में उनके खाते में ढेर सारी सफल फिल्में हैं और उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मशास्त्र है जिसमें वे पहली बार रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।

Back to top button