अध्यात्म

शनिवार को अगर दिखें ये 3 चीजें तो समझ लें की आप पर बन गई है शनिदेव की कृपा

शनिवार के दिन कई तरह के टोटके कर शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल भी मिलता है और यही कारण है कि लोग इस दिन शनिदेव को तेल और काले तिल जरूर अर्पित किया करते हैं। वहीं ज्योतिषों के अनुसार अगर इस दिन नीचे बताई गई चीजें अगर अचानक से सुबह के वक्त दिख जाए तो आपका भाग्य खुल जाता है और आप पर शनिदेव की कृपा बन जाती है। तो आइए जानते हैं कि ये कौन से तीन चीजें हैं जिनको मात्र शनिवार के दिन देखने से आपका भाग्य बदल जाता है।

शनिवार के दिन अगर दिखें ये 3 चीजें तो समझ लें की आप पर बन गई है शनिदेव की कृपा –

काला कुत्ता

शनिवार को अगर आपको अचानक से काला कुत्ता दिख जाए तो समझ लें की आप पर शनिदेव की कृपा बन गई है। इस दिन काला कुत्ता दिखने पर आप उसे रोटी खाने को दें। अगर कुत्ता रोटी खा लें तो समझ लें की आपके जीवन में कभी भी शनि देव की व्रक दृष्टि नहीं पडे़गी। इसलिए अगर आपको शनिवार के दिन कुत्ता दिखे तो आप उसे रोटी जरूर खिलाएं।

भिखारी का दिखना

अगर आपको शनिवार के दिन कोई भिखारी दिखे या आपके दरवाजे पर कोई भिखारी आए तो आप उस भिखारी को पैसे जरूर दें। क्योंकि इस दिन भिखारी को दान करना और भिखारी दिखा शुभ माना जाता है और भिखारी को पैसे देने से आपके सभी गृह शांत हो जाते हैं। पैसों के अलावा अगर आप भिखारी को काले रंग की चीजे जैसे दाल, कंबल, चप्पल भी दें। इन चीजों को देना अच्छा माना जाता है और इन चीजों को देने से आपके ऊपर शनि की दृष्टि नहीं पड़ती है।

सफाई करने वाला

शनिवार को सफाई करने वाला अगर आपको दिख जाए तो आप समझ लें की आप का दिन अच्छे से गुजरने वाला है। इतना ही नहीं आप सफाई वाले को पैसे या चप्पल भी दान करें.

ऊपर बताए गई चीजों के अलावा अगर शनिवार के दिन नीचे बताए गए उपायों को भी किया जाएं तो शनिदेव की वक्र दृष्टि आप पर नहीं पड़ती है।

करें हनुमान की पूजा

इस दिन आप शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करते समय आप उनके सामने तेल का दीपक जला दें। दरअसल ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैं तो उनपर शनिदेव का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

खिलाएं तली हुई चीजें

शनिवार के दिन तली हुई चीजों का दान करना सही माना जाता है। इसलिए आप इस दिन भिखारियों को तली हुई चीजें जरूर दें। तली हुई चीजों को बांटने से शनि ग्रह कुंडली में हमेशा शांत रहेगा और आपके जीवन में किसी भी तरह की समस्या उत्पन नहीं करेगा।

लोहे का दान करें

लोहे की वस्तुओं का शनिवार के दिन दान जरूर करना चाहिए। लोहे को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है और इसका दान करने से शनिदेव शांत रहते हैं और आपको किसी भी तरह की तकलीफ नहीं देते हैं।

Back to top button