बॉलीवुड

जेठ की बर्थडे पार्टी में प्रियंका ने ग्लैमरस लुक में ढाया कहर, पति निक संग पहुंचीं देसी गर्ल

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फैशनेबल अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल हमेशा से ही सबसे अलग रहता है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन हाल की तस्वीर में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ जो जोनस के बर्थडे में शानदार ड्रेस पहनकर गई, जिसे देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अक्सर कोई न कोई तस्वीर वायरल ही होती रहती है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ उनके पति निक जोनस भी नज़र आ रहे हैं। यह तस्वीर जेठ के बर्थडे की बताई जा रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार लुक से हुस्न का जलवा बिखेरा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपनी लाइफ पर्सनल लाइफ को बखूबी जी रही हैं और लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ग्लैमरस लुक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ के बर्थडे पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नज़र आई। प्रियंका का ग्लैमरस लुक देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो गए। साथ ही इस तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस तस्वीर में उनके पति निक जोनस भी नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने ही ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिससे उनकी जोड़ी सुपर कूल लग रही है। बता दें कि प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वे काफी कम दिखाई देती हैं।

निक का हाथ थामें पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका हमेशा उनके साथ ही नज़र आती हैं। प्रियंका अपने पति को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ती हैं, जिसकी वजह से हर तस्वीर में उनके साथ उनके पति ज़रूर नज़र आते हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति का हाथ थामें बर्थडे पार्टी में पहुंची। प्रियंका के लुक की बात करें, तो इसमें उन्होंने बाल को ओपन कर रखा है और उसके साथ ही उन्होंने हाई हील पहना है और लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिया।

प्रियंका की जेठानी ने भी ढाया कहर

निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी दी, जिसमें उनकी पत्नी ने पूरी महफिल लूट ली। जी हां, जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर ने ग्लैमरस लुक में जमकर कहर ढाया। सोफी टर्नर ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी किया और उनके साथ जो जोनस ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस कैरी किया। दोनों ही साथ में एकदम परफेक्ट कपल लग रहे थे, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Back to top button