राशिफल

Rashifal: सूर्यदेव 9 राशियों की परेशानियों का करेंगे अंत, सम्मान देने वाला रहेगा रविवार का दिन

हम आपको रविवार 18 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 August 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। वाणी और व्यवहार को संतुलित बनाए रखें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। अपनी काबिलियत व क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। सकारात्‍मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापार व नौकरी में अधीनस्‍थ लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। धन के लेनदेन के मामले में पूर्ण रूप से पारदर्शी होना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं योग व ध्यान का सहारा लेकर आप इस नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। संचित धन में कमी आयेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। आय के स्रोत बनेंगे। बच्‍चों का मार्गदर्शन करेंगे। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। वित्‍तीय पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नकारात्मकता को न हावी न होने दें वरना किसी तरह की हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप परिजनों के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे।‌ क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। शरीर में चुस्ती-चालाकी बनी रहेगी। धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा। अपना फोकस बनाये रखना होगा ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। समाज में उच्‍च पद व प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे, सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन उत्साहित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ेगी। खर्चे बढ़ेगे लेकिन इसकी ज्यादा चिंता ना करें तो ही बेहतर है। आज दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करें। आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। तनाव की स्थिति से बचना चाहते हैं, तो भावनात्मक रूप से अपने साथी की जरूरतों की समझें। अपनों का साथ बना रहेगा। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनमें मेहनत कम और फायदा ज्यादा होता है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। मित्रों के साथ अधिक समय व्‍यतीत होगा।आय के नए स्रोत बनेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नए लोगों से संपर्क होगा जिनसे आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जमीन-जायदाद की बिक्री से फायदा होने के योग हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्‍थानांतरण संभव है। रुका धन मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन मिश्रित है न तो आप अधिक लाभ कमा पाएंगे और न ही कोई बहुत बड़ा नुकसान होगा। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले पर भी विचार हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कारोबार में फायदे की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। ज़िद्दी बर्ताव न करें इससे दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। सावधान रहें आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी भी आज न करें। दूसरों पर निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है। किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। किसी काम को करने से पहले धैर्य रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप निरंतर परिश्रम और प्रयास से उन्नति की दिशा में बढ़ रहे हैं। रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज तय होने वाले संबंध लंबे समय तक चल सकते हैं। लव लाइफ सुखद और प्रसन्नतादायक रहेगी। किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

आपने Rashifal 18 August 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 August 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 August 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक पाँव पर खड़े होकर जपे शनिदेव का ये मंत्र, दुनियां की सभी मुसीबतें रहेंगी दूर

Back to top button