बॉलीवुड

रणवीर सिंह की साली ने दिया अपने जीजा को किस, देखने लायक था रणवीर सिंह का रिएक्शन

हर रिश्तों से खास होता है जीजा और साली का रिश्ता। साली का मतलब बीवी की बहन और इसे इंग्लिश में सिस्टर इन लॉ कहते हैं इसमें सिस्टर जरूर लगा होता है लेकिन जीजा और साली में छेड़खानी अलग लेवल की होती है। ऐसा आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों में जीजा और साली का रिश्ता एक जैसा ही होता है। यहां हम आपको बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह के बारे में बताएंगे जब रणवीर सिंह की साली ने दिया अपने जीजा को किस, तो उनका रिएक्शन कुछ ऐसा था।

रणवीर सिंह की साली ने दिया अपने जीजा को किस

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस लंदन में सेलिब्रेट किया और इसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मौके पर रणवीर की बहन ऋतिका भवानानी और साली अनीशा पादुकोण भी उनके साथ गए थे। लंदन में ही रणवीर और दीपिका अपनी फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं और इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय भी बिता रहे हैं। रणवीर ने अनीशा, दीपिका और अपनी बहन रितिका के साथ कुछ मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह अपनी बहन ऋतिका और साली अनीशा के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें बहन ऋतिका और साली अनीशा के बीच में रणवीर सिंह बैठे हैं और दोनों फनी अंदाज में दोनों गालों पर किस दे रही हैं और रणवीर भी फनी अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दीपिका कैमरे में देखकर हैलो करती नजर आ रही हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और इसके कारण रणवीर सिंह ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपनी बहन के साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयरी जिसमें लिखा, ‘लव यू दीदी’

 

View this post on Instagram

 

My Bestie, My Protector, My Angel ?? ? love you दीदी ? #happyrakshabandhan @riticulousness

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इस तस्वीर में रणवीर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हैं और उनकी बहन ऋतिका ने लहंगा चुनरी पहनी है। दोनों ही बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और लोग इनकी तस्वीर को लाखों बार देख चुके हैं। रणवीर कपूर का जलवा हमेशा से अलग ही रहता है और यही उनका अंदाज है जो फैंस को सबसे पसंद आता है। वैसे रणवीर सिंह इनदिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसमें वे कपिल देव का करिदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी। फिल्म का एक पोस्ट रणवीर ने अपने बर्थडे पर शेयर किया था।

हिट है रणवीर-दीपिका की जोड़ी

दर्शकों ने रणवीर सिंह के पोस्टर को खूब पसंद किया था और निर्देशक ने फिल्म की हीरोइन काफी ढूंढी लेकिन उन्हें दीपिका के सिवा कोई समझ ही नहीं आया। दीपिका असल जिंदगी में भी रणवीर की पत्नी है और वैसे भी दर्शकों को इनकी कैमिस्ट्री काफी पसंद करते हैं। इससे पहले भी दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि पद्मावत में दीपिका की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ थी और इसी के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। नवंबर, 2018 में दोनों ने इटली के डेस्टिनेशन प्लेज में जाकर शादी कर ली थी।

Back to top button