बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को माना जाता है एक-दूसरे का दुश्मन, लेकिन क्या आप जानते हैं इनका सच ?

अक्सर ये देखा जाता है कि अगर एक फिल्म में दो हीरोइने हैं तो उनमें कभी नहीं पटती है और लोग उनमें कैट फाइट होने की बात को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे ही कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस हैं जिनका रिलेशनशिप कभी एक ही एक्टर के साथ रहा है फिर भी लोग उन्हें जज कर लेते हैं या फिर एक समय पर दो सुपरस्टार्स एक्ट्रेसेस का सिक्का चल रहा है तो इसे भी उनकी दुश्मनी से जोड़ दिया जाता है। मगर ये बात कितनी सच है इसके बारे में वे एक्ट्रेसेस खुद भी ठीक से नहीं जानती होंगी। बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को माना जाता है एक-दूसरे का दुश्मन, मगर आपको इनका सच पता होना चाहिए।

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को माना जाता है एक-दूसरे का दुश्मन

जया बच्चन और रेखा

साल 1976 में आई फिल्म दो अनजाने से अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के किस्से शुरु हुए और इसके बाद ये बहुत ज्यादा गहरा होता चला गया। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को रेखा के साथ काम करने से मना कर दिया लेकिन फिल्म सिलसिला में यश चोपड़ा के कहने पर अमिताभ ने जया और यश चोपड़ा ने रेखा को फिल्म में काम करने के लिए मनाया। इस फिल्म के बाद अमिताभ के लिए रेखा का प्यार गहरा होते देख फिल्म तो पूरी की लेकिन फिर जया ने अमिताभ और रेखा पर हमेशा के लिए पाबंदी लगा दी। हालांकि बहुत सालों के बाद जया और रेखा एक इवेंट में साथ नजर आई थीं लेकिन अमिताभ बच्चन आज बी रेखा से दूरी बनाकर रखते हैं।

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर

फिल्म सावंरिया से अपने करियर की शुरुआत सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने किया और बाद में इनके अफेयर की खबरें सामने आईं। फिर ऐसा कहा गया कि रणबीर ने दीपिका के कारण सोनम को छोड़ा और दीपिका के साथ सोनम की दुश्मनी हो गई। मगर दीपिका-सोनम ने हमेशा इस बात का खंडन किया है और कहा है कि वे अच्छी दोस्त हैं और अब तो दोनों रिश्ते में नंद और भाभी हैं क्योंकि सोनम रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर हैं।

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान

फिल्म एतराज आने के समय प्रियंका और करीना दोनों ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इसमें प्रियंका निगेटिव तो करीना ने अक्षय की पत्नी का पॉजिटिव किरदार निभाया था। मगर इसमें करीना से ज्यादा प्रियंका के काम को तारीफ मिली और उन्हें बेस्ट निगेटिव एक्ट्रेस के लिए पुरस्कार भी मिला। इस बात से खबरें आईं कि करीना और प्रियंका में ठनाठनी हो गई है लेकिन बाद में दोनों ने इस बात से एतराज किया।

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी

साल 2003 में आई फिल्म चलते-चलते की शूटिंग के दौरान सलमान खान के तोड़-फोड़ करने पर शाहरुख ने रानी मुखर्जी को ऐश्वर्या के किरदार में रिप्लेज कर दिया था। फिल्म सफल हुई थी और ऐसी खबरें आने लगीं कि ऐश्वर्या रानी को अपना दुश्मन मानने लगीं। रानी का नाम अभिषेक के साथ फिल्म बंटी और बबली के दौरान साथ आया था। मगर दोनों ने दुश्मनी की बातों से इंकार कर दिया।

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बीच भी कैटफाइट की खबरें सामने आती रही हैं। जिस समय माधुरी ने अपना डेब्यु किया था उस समय श्रीदेवी का करियर बुलंदियों पर था और कई फिल्में श्रीदेवी को ना मिलकर माधुरी को मिलने लगी थीं तो लोगों को लगा कि दोनों की दुश्मनी हो गई लेकिन बाद में दोनों साथ में नजर आने लगी और खुद लोगों का मुंह बंद किया।

Back to top button