राशिफल

Rashifal: आज इन 7 राशियों पर प्रसन्न होंगे गणपति बप्पा, बड़ा धन लाभ होने के बन रहे हैं योग

हम आपको बुधवार 14 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 August 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको परिवार अथवा साथी से राय मशवरा करके इनका निपटारा करने की कोशिश करनी चाहिए। मित्रों-स्वजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए अवसर भी मिलेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। निजी और कामकाजी जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। आपके मन में पहले से कोई शंका है तो वो दूर कर लें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। इसे करके आपको कोई पछतावा नहीं होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। लव लाइफ में विवाद हो सकता है। आपको उसका समाधान कर लेना चाहिए। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। आनन-फानन में एक से ज्यादा काम एक साथ शुरू करने से बचना होगा। इससे आपका पैसा और समय भी ज्यादा खर्च हो सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वभाव में ऐसा परिवर्तन देखने को मिलना स्वभाविक है जो की आपको एक पूर्ण सुख प्रदान करेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा। कोई ऐसा काम करने की इच्छा हो सकती है जिससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। आप में नया कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा जागृत होगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। घर परिवार मे किसी मांगलिक आयोजन मे संललित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धार्मिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। घर परिवार मे आपका सहयोग पूर्ण रूप से रहेगा लेकिन किसी कारणवश परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबन्धित परेशानी आ सकती है। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी। सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप अपने विचारों से अन्य व्यक्तियों को सहमत कराने में कुछ हद तक सफल हो सकते हैं। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुए व सट्टे से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें आज बदलाव हो सकता है। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। दूसरों से अपनी बात मनवाने में आप सफल रहेंगे। कला व संगीत के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है। आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है। जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है।

आपने Rashifal 14 August 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 August 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 August 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेहद ही भव्य है तिरुपति बालजी का मंदिर, पढ़ें बालाजी की पौराणिक कथा

Back to top button