बॉलीवुड

जेठानी सोफी संग ‘POOL PARTY’ करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसकी वजह से वे अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अक्सर एक अलग लुक या मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल वालों के संग जमकर मस्ती करती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ की शादी हुई, जिसमें पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर मस्ती की और फिर देसी गर्ल के बर्थडे पर निक जोनस ने जबरदस्त सरप्राइज दिया। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के ही जलवे हैं, क्योंकि उनकी लगातार कोई न कोई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख उनके फैंस खुशी से झूम उठते हैं, तो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं।

जेठानी के साथ पूल पार्टी करती हुई नज़र प्रियंका

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ पूल पार्टी करती हुई नज़र आ रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ कई अन्य महिलाएं भी नज़र आ रही हैं, लेकिन उन पर से निगाहें नहीं हट रही हैं। पूल पार्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मस्ती देखने लायक है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हर मूमेंट को अच्छे से जीना पसंद करती हैं, जिसकी वजह से मस्ती करती हुई नज़र आती हैं।

सिगरेट पीने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा

जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ से पिछले दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने पति और मां के साथ बैठकर सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। यूजर्स ने प्रियंका को कहा कि दिवाली पर तो अस्थमा हुआ था और अब सिगरेट पी रही हैं दीदी।

बर्थडे पर निक ने दिया था सरप्राइज

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया, जिसे उनके पति निक जोनस ने बेहद यादगार बनाया। निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका के लिए एक स्पेशल मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्होंने एक प्यारा से केक मंगवाया, जोकि बहुत ही ज्यादा था, जिसे देख देसी गर्ल खुशी से झूम उठी थी। बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी इन दिनों पॉपुलर जोड़ियों में से एक है, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।

Back to top button