समाचार

पहले से ही फिक्स है कांग्रेस के नेक्स्ट अध्यक्ष का नाम, शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट से हुआ खुलासा?

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तो कांग्रेस अनाथ हो गई। अनाथ कांग्रेस का दामन थामने के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन तमाम सवालों के बीच प्रमुख सवाल यह है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? हालांकि, इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश पार्टी के अंदर ही की जा रही है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट से अटकलों का बाज़ार गरम हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

लोकसभा चुनाव के नतीज़ों के बाद कांग्रेसियों के मन में यही सवाल है कि आखिर अगला अध्यक्ष कौन होगा, जिसका जवाब शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ तौर पर दे दिया है। जी हां, शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के अगले अध्यक्ष को लेकर बड़ा सुझाव दिया है, जिसके नाम की चर्चा सालों से चली आ रही है, लेकिन अब एक सवाल और भी पनप रहा है कि क्या पार्टी सिर्फ नौटंकी कर रही है? मतलब यदि शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा सुझाए गए व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया जाता है, तो वह यह साफ होता है कि नाम तो पहले से ही फिक्स था, लेकिन नौटंकी को हवा मिल रही थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की प्रियंका गांधी की तारीफ


प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा कि हमारे पास युवा अध्यक्ष प्रियंका गांधी जी मौजूद हैं, तो फिर हमें चुनने में देरी क्यों हो रही है? मतलब साफ है कि अंदर ही अंदर प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लग चुकी है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा देने के बाद से ही अनाथ कांग्रेस एक सहारा ढूंढ रही है, जोकि शायद प्रियंका गांधी हो सकती हैं।

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की हुई पैरवी

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट के ज़रिए कांग्रेस के बड़े नेताओं को टैग करते हुए प्रियंका गांधी के नाम पर स्वीकृत बनाने की गुजारिश की है। जी हां, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि युवा अध्यक्ष, हमारे पास अपनी प्रियंका गांधी हैं। गतिशील, आकर्षक, मजबूत महिला, फिर देरी क्यों? आइए जल्द ही फैसला करें, देरी से जल्दी बेहतर है। साथ ही सिन्हा ने आगे कहा कि मैं दूसरों की तरह ही विचारों को प्रतिध्वनित करता हूं, फ़िर ना कहना, होशियार ना किया, ख़बरदार ना किया. जय हिन्द! बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका के नाम की चर्चा तेज़ है।

तो क्या नौटंकी करती रही कांग्रेस?

यदि पार्टी ने पहले से ही प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने का मूड बना लिया है, तो फिर इतने दिनों नौटंकी क्यों चल रही है? दरअसल, राहुल गांधी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि अब कांग्रेस को गैर-गांधी परिवार का अध्यक्ष चुन लेना चाहिए, लेकिन अब जब प्रियंका का नाम सामने आ रहा है, तो यही माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी में एक अलग प्रकार की ही नौटंकी चल रही है, जिसमें जल्द ही पर्दा गिरने वाला है।

Back to top button