राशिफल

Rashifal: आज इन 5 राशियो की कुंडली में रहेगा केतु का प्रभाव, बने बनाए कार्य में आ सकती है अड़चन

हम आपको रविवार 28 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके व्यापार में जो आपके सहयोगी है वे आज आपकी सहायता कर सकते हैं और उससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए निवेश प्रवास कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज के दिन जो भी काम आप शुरू करेंगे उसमे भविष्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज वैवाहिक जीवन में कठिन समय से गुज़रने के बाद, अब आप कुछ राहत महसूस करेंगे। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का आज के दिन सहयोग मिलेगा। मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। सर दर्द की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है, सफलता प्राप्त होगी। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। . परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है। किसीभी तरह के नकारात्मक विचार के संपर्क में आने से खुद को बचाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। बातचीत और भाषण में आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवारिक जीवन सुखमय होगा। लेकिन संतान को अभी स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। आज आपका अधिकांश समय आर्थिक मामलों के बारे में विचार करने में व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। घरेलू मोर्चे पर किसी पार्टी में आपकी अनुपस्थिति को आपके रिश्तेदार या दोस्त नजरअंदाज कर सकते हैं। जीवनसाथी संग भावनात्मक सहयोग का आदान-प्रदान होगा। किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लेना आज आपके लिए उचित नहीं होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल में गड़बड़ी आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी। क्रोध और आवेश में आने से बचे। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आप पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर आपकी बात पर सहमत रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आशातीत फलों कि प्राप्ती होगी, शुभ समाचारों कि बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो और मेहनत करें अच्छे अंक आएंगे। आज पुरे दिन साकारात्मक सोच लेकर चलना ही आपके लिए लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। गुस्सा अधिक आएगा, उससे बचें। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। अपने जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें नहीं तो हानि हो सकती है, गोपनीयता बरकरार रखें। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने कि जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन आपका खराब हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरु होगा, पैसा की तंगी खत्म हो सकती है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। पैसों से जुड़ी सभी तरह के तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा। रोज़गार के नए अनुबंध मिल रहे हों तो बिल्कुल हस्ताक्षर कर सकते हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार और समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लोगों के प्रति अपने मन में बढ़ते हुए उतार-चढ़ाव को बेकाबू न होने दें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको आज अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। आप किसी भी प्रकार के विवादों का निपटारा बहुत ही ज्यादा अच्छे तरीके से करेंगे। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक, निजी, दांपत्य जीवन, सार्वजनिक जीवन से जुड़े संबंधों में प्रगति होगी। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते हैं। सेहत और किसी हल्की अपमानजनक स्थिति से भी परेशान होने की संभावना बन रही है। पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है। आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। आज के दिन माता से किसी प्रकार का झगडा न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का वातावरण आप के ऊपर नकारात्मक असर डाल सकता है। पत्रकारिता और कानूनी पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू उत्तरदायित्व आप बखूबी निभाएंगे। आपने अब तक क्या सीखा और उसके आधार पर क्या बदलाव करने की आवश्यकता है, यह उसके लिए एक अच्छा समय है। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं।

आपने Rashifal 28 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस मंदिर के फर्श पर लेटने से गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं

Back to top button