स्वास्थ्य

तो इन वजहों से केले के पत्तों पर किया जाता है भोजन

भारत के हर राज्य से कोई ना कोई परंपरा जुड़ी हुई है और इन परंपराओं का पालन सदियों से किया जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्य में केले के पत्तों पर खाना खाने की परंपरा काफी पुरानी है और आज भी इस राज्य के लोग बर्तनों की जगह केलों के पत्तों पर ही भोजन करना पसंद करते हैं। केले के पत्ते पर भोजन करना शुभ माना जाता है और ऐसा करना सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। यही वजह है कि आज भी ये परंपरा चली आ रही है।

तो इन वजहों से केले के पत्तों पर किया जाता है भोजन

केले होता है पूजनीय

केले के पेड़ को हमारे धर्म में काफी पूजनीय माना गया है और यही वजह है कि जब भी हम कोई शुभ कार्य करते हैं तो उस दौरान केले के पत्तों का इस्तेमाल जरूर किया करते हैं। केले के पवित्र होने की वजह से ही इसका प्रयोग खाने के दौरान भी किया जाता है।

केले का पत्ता होता है मंगल

घर में केले का पेड़ होना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में केले का पेड़ होता है वहां पर सदा खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा घर का वास्तु भी सही हो जाता है। इसी वजह से दक्षिण भारत के अधिकतर घरों में केले का पेड़ जरूर लगाया जाता है और लोग रोज इस पेड़ के पत्ते तोड़कर उसपर भोजन रखकर खाते हैं।

मौजूद होते हैं पोषक तत्व

केले के पत्तों के अंदर कई सारे पोषक तत्व  पाए जाते हैं और जब हम खाना इसपर रखकर खाते हैं तो पत्तों में मौजूद पोषक तत्व खाने में मिल जाते हैं। केले के पत्तों में मौजूद ये पोषक तत्व सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं और यहीं कारण है कि दक्षिण भारत के लोग केले के पत्तों पर गर्म भोजन रखकर खाते हैं।

बालों के लिए लाभकारी

केले के पत्तों को बालों के लिए लाभकारी माना जाता है और केले के पत्तों पर खाना रखकर खाने से बालों पर अच्छा असर पड़ता है। इसके अलावा जो लोग केले के पत्तों पर खाना रखकर खाते हैं उन लोगों को फोड़े- फुंसी नहीं होते हैं।

पेट रहता है सही

केले के पत्ते पर भोजन करने से पेट पर भी अच्छा असर पड़ता है और पेट संबंधित कई बीमारियां नहीं होती है। जो लोग केले के पत्तोंं पर खाना रखकर खाते हैं उन लोगों को कब्ज, अपच, गैस की नहीं होती है।

त्वचा को पहुंचता है लाभ

केले के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो कि त्वचा के लिए लाभकारी होता है। केले के पत्ते पर खाना खाने से एंटीऑक्सीडेंट खाने में मिल जाता है और ये खाना त्वचा को फायदा पहुंचता है।

आप भी केले के पत्ते पर खाना खाना शुरू कर दें। केले के पत्ते पर खाना खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। वहीं प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदेही होती है और जो लोग प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना खाते हैं उन्हें कई तरह के रोग लग जाते हैं।

Back to top button