बॉलीवुड

आखिर क्यों लगता है बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड में ‘वुड’ ? बेहद दिलचस्प है वजह

भारतीय फिल्म इंड्स्ट्री को शुरु हुए 100 साल से ज्यादा हो गया है और इस बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन विदेश में ये सिलसिला इससे भी पहले से शुरु हो चुका था। जिसे हम आज हॉलीवुड के नाम से जानते हैं। भातीयस सिनेमा कई हिस्सों में बंट गया और इसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे शब्द वुड के रूप में जुड़ गए। लेकिन क्या आप जानते हैं ये वुड शब्द आया कहां से ? आखिर क्यों लगता है बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड में ‘वुड’ ? अगर आप सिनेमा प्रेमी हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

आखिर क्यों लगता है बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड में ‘वुड’ ?

Wood नाम का प्रयोग सबसे पहले हॉलीवुड में किया गया था। यहां की शरुआत एच.जे. विटले ने की थी और इन्हें हॉलीवुड का पिता भी कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह पर ता जिसे लॉस एंजेलिस शहर में विय किया गया था। इसके बाद अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री का नाम अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलिस शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित कर दिया गया। यहीं पर इसका नाम हॉलीवुड रख दिया गया और इसके बाद इसे भारतीय सिनेमा ने कॉपी कर लिया। भारतीय सिनेमा बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, सेंडलवुड जैसे कई नामों में परिवर्तित होता चला गया। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी सिनेमा, उड़िया सिनेमा, बंगाली सिनेमा, असम सिनेमा जैसे कई छोटे-छोटे फिल्म इंडस्ट्रीज है। मगर बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड, सेंडलवुड का नाता सिर्फ साउथ भारत के साथ ही जोड़ा गया। यहां पर हम आपको बताते हैं कि इन सभी वुड्स के नाम का ताल्लुख कहां से है ?

बॉलीवुड- हिंदी सिनेमा का मुख्य गढ़ बॉम्बें में बना जो अब मुंबई मायानगरी बन चुकी है। यहां पर सिर्फ हिंदी फिल्में ही बनती है और साल में हजारों फिल्में बनकर पर्दे पर आती हैं लेकिन सफल कुछ ही हो पाती हैं। हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहते हैं जो हॉलीवुड को टक्कर देने वाला है।

कॉलीवुड- इस नाम का प्रयोग साउथ इंडियन सिनेमा के तमिल सिनेमा के लिए किया जाता है। ये तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहचाना जाता है।

लॉलीवुड- आजादी के पहले लाहौर में भी फिल्म इंडस्ट्री थी लेकिन आजादी के बाद ये पाकिस्तान में चला गया। यहां पर पंजाबी और उर्दू फिल्मों का निर्माण किया जाता है। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

टॉलीवुड- इस शब्द का इस्तेमाल तेलुगू फिल्मों के लिए किया जाता है। मगर इसके पहले इसका इस्तेमाल वेस्ट बंगाल की फिल्मों के लिए किया जाता था।

सेंडलवुड- साउथ इंडियन सिनेमा के अंतर्गत कन्नड़ सिनेमा आता है। कर्नाटक की फिल्मों के कन्नड़ भाषा में बनाया जाता है और उन्हें सेंडलवुड कहते हैं। बता दें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहूबली का पहला पार्ट टोटल कन्नड़ फिल्म पर आधारित था लेकिन दूसरे पार्ट में बॉलीवुड का हिस्सा भी इसमें आ गया था।

 

Back to top button