बॉलीवुड

70 की उम्र में कुछ ऐसी दिखेंगी ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस, मलाइका-आलिया की तस्वीर देखना ना भूलें

आजकल सोशल मीडिया पर फेसएप छा गया है और इसमें युवाओं के ऊपर बूढ़े दिखने का भूत सवार हो गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यही तस्वीर लोग अपने स्टेटस में लगाए हुए हैं। फिल्मी सितारों में ये बात कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। सबसे पहले इसे सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था उसके बाद तो इसकी होड़ ही लग गई। अब यहां हम आपको बताएंगे कि 70 की उम्र में कुछ ऐसी दिखेंगी ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस, आप भी देखिए इनकी ऐसी तस्वीरें।

70 की उम्र में कुछ ऐसी दिखेंगी ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस

दुनियाभर में इन दिनों फेसएप की धूम मची है और इस एप के खुमार में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी डूब गए हैं। यहां आपको ऐसी ही 7 एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखाएंगे जो अपनी बूढ़ापे की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

मलाइका अरोड़ा

45 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी 20 साल की लड़की लगती हैं। उनकी फिटनेस और ब्यूटी हर किसी को मात दे सकती है लेकिन मलाइका की भी ऐसी तस्वीर सामने आ गई है। हालांकि मलाइका ने ये तस्वीर शेयर नहीं की है बल्किन किसी फैन ने उनकी ये तस्वीर शेयर कर दी है जिसमें वे कैजु्ल सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हैं।

दीपिाक पादुकोण

दीपिका पादुकोण की भी ऐसी ही तस्वीर उनके फैंस ने शेयर कर दी है। दीपिका की ये तस्वीर उनके रिसेप्शन की है और इसमें उन्होंने रणवीर के साथ पोज दिया था।

सोनम कपूर

ये तस्वीर सोनम कपूर की है जिसे उनके फैन ने शेयर किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया था। सोनम जब उम्रदराज हो जाएंगी तो बिल्कुल ऐसी ही नजर आएंगी और सोनम भी इस तस्वीर को शेयर करने में पीछे नहीं रहीं।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू इस तस्वीर में बुजुर्ग नजर आ रही हैं लेकिन खास बात ये है कि ये किसी एप नहीं बल्कि मेकअप का कमाल है। दरअसल ये उनकी आने वाली फिल्म सांड की आंख की एक तस्वीर है, जिसमें तापसी ने उम्रदराज महिला का किरदार निभाया है और इसमें उनका साथ भूमि पेडनेकर देंगी।

आलिया भट्ट

क्यूट सी दिखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिलहाल तो 26 साल की हैं लेकिन जब वे 70 के करीब जाएंगी तो शायद ऐसी ही नजर आएं। इसे उनके एक फैन ने शेयर किया जिसे आलिया ने भी लाइक किया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल की खूबसूरती पर अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी अपना दिल हार गए। इतना ही नहीं हॉलीवुड में भी प्रियंका की खूबसूरती के चर्चे हैं लेकिन जब वे 70 की होंगी तो कुछ ऐसी नजर आएंगी। इस तस्वीर को काफी लोग शेयर कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा

प्रीति ने अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये तस्वीर किसी एप से नहीं बल्कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म वीर-जारा का एक फेमस सीन है। इसे एक बार फिर लोग खूब शेयर कर रहे हैं और उनके जारा किरदार को याद कर रहे हैं।

Back to top button