बॉलीवुड

बिन ब्याही मां बनी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, वेलकम करने पहुंचीं एक्टर की बेटियां

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर अर्जुन की दोनों बेटियां भी बेबी का वेलकम करने पहुंची। जी हां, अर्जुन रामपाल को अपनी गर्लफ्रेंड से एक बेटा हुआ है, जिसे लेकर वे काफी ज्यादा खुश हैं। अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन अब वे दोनों ही पैरेंट्स बन गए हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

गुरुवार को मुंबई के ह‍िंदुजा अस्पताल में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया, जिसका वेलकम करने के लिए उनकी दोनों बेटियां भी पहुंची। अर्जुन रामपाल की लाइफ में बीते साल बहुत कुछ घटित हुआ, लेकिन यह साल उनके लिए खुशियां लेकर आया है। बीते साल जहां एक तरफ अर्जुन रामपाल की मां का देहांत हो गया था, तो वहीं दूसरी तरफ मेहर से तलाक हुआ था, जिसके बाद उनकी लाइफ में गैब्रिएला की एंट्री हुई और फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ी, जिसका नतीज़ा हम सबके सामने है।

तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को बुधवार को ही अस्पात में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। इस दौरान पूरे वक्त अर्जुन रामपाल की बेटियां अस्पताल में थी। अर्जुन रामपाल की बेटियों ने पापा की गर्लफ्रेंड का पूरा ध्यान रखा और उन्होंने ही बेबी का स्वागत भी किया। अर्जुन रामपाल की बेटियों के अलावा इस दौरान गैब्रिएला के पैरेंट्स भी अस्पातल में मौजूद रहे। बता दें कि अर्जुन रामपाल की दो बेटियां, पहली शादी से हैं।

गैब्रिएला को अपनी फैमिली मानती हैं दोनों बेटियां

अर्जुन रामपाल ने बीते दिनों अपनी बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा था कि मेरी बेटियां मुझसे काफी ज्यादा क्लोज हैं, जिसकी वजह से वे मेरी बात को समझती हैं। अर्जुन रामपाल ने कहा कि गैब्रिएला के साथ मेरी दोनों ही बेटियों का रिश्ता काफी ज्यादा गहरा है। साथ ही अर्जुन रामपाल ने कहा कि मैं बहुत ही ज्यादा खुशनसीब हूं कि मेरी बेटियों ने मेरी गर्लफ्रेंड को अपनी फैमिली का हिस्सा बना लिया है, जिससे चीज़ें आसान हो गई है और मुझे अपनी बेटियों पर गर्व है।

20 साल बाद टूटा था अर्जुन और मेहर का रिश्ता

पिछले साल ही अर्जुन और मेहर का रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद उनके फैंस को काफी झटका लगा था। बता दें कि अर्जुन और मेहर की शादी 20 साल तक चली, लेकिन बाद में टूट गया। ऐसे में अब अर्जुन और मेहर दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन शादी नहीं की है। इतना ही नहीं, अर्जुन और मेहर अभी भी अपनी बेटियों की वजह से एक दोस्त के नाते मिलते जुलते रहते हैं, ताकि बच्चों को माता या पिता की कमी न खले।

Back to top button