स्वास्थ्य

जामुन की गुठली मिनटों में सही करे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम, जाने जामुन के फायदे

जामुन के फायदे : जामुन का फल बेहद ही गुणकारी होता है। जामुन को खाने से कई रोगों को सही किया जा सकता है। जामुन की तरह ही इस फल की गुठली भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है और इसकी गुठली का सेवन करने से भी कई तरह की बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। जामुन की गुठली का चूर्ण आसानी से घर में बनाया जा सकता है। इसकी गुठली खाने से कौन-कौन से लाभ जुड़े हुए हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है।

जामुन की गुठली के साथ जुड़े लाभ

जामुन के फायदे (Jamun ke fayde) शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। जामुन को खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं। जामुन की गुठली को पीसकर इसके पाउडर का सेवन करने से बहुत सी बिमारियों से छुटकारा मिलता है। आइये जानते हैं जामुन के फायदे:

जामुन की गुठली

डायबिटीज में लाभदायक

जामुन की गुठली (Jamun ke fayde) खाने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज होने पर आप रोज एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर हल्के गर्म पानी के साथ लें। जामुन गुठली का पाउडर खाने से शरीर में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है अगर वो ये पाउडर खाते हैं तो उन्हें डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।

मासिक धर्म के दर्द से मिले आराम

जामुन की गुठली

मासिक धर्म के दौरान कई महिलाओं को पेट में खूब दर्द होती है। अगर आपको भी मासिक धर्म के दौरान दर्द की शिकायत रहती है तो आप जामुन की गुठली के पाउडर का सेवन करें। इसकी गुठली का पाउडर खाने से ये दर्द तुरंत सही हो जाएगी। आप एक चम्मच गुठली के पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिला लें और इस पानी को पी लें। ये पानी पीते हीं आपको आराम पहुंच जाएगा।

दांतों का दर्द हो दूर

जामुन की गुठली

जामुन के फायदे (Jamun ke fayde) दांतों की दर्द को दूर करने में सही साबित होते हैं। दांतों में दर्द होने पर खाना खाने में काफी दिक्कत होती है। अगर आपको भी दांतों में दर्द की शिकायत रहती है तो आप रोज जामुन की गुठली के पाउडर से मंजन करें। इसके पाउडर का प्रयोग करने से दांतों का दर्द एकदम दूर हो जाएगा। इसके पाउडर से मंजन करने से मसूड़े पर भी अच्छा असर पड़ता।

पथरी से मिले राहत

जामुन की गुठली

पथरी की समस्या होने पर आप इसकी गुठली के चू्र्ण का सेवन करें। इसकी गुठली का पाउडर दिन में दो बार खाने से पथरी की समस्या सही हो जाएगी। आप बस गुनगुने पानी के अंदर इसका पाउडर डाल दें और इस पानी का सेवन कर लें।

जलन करे ठीक

जामुन की गुठली

शरीर के किसी हस्से पर जलन होने पर आप इसके पाउडर का प्रयोग करें। जामुन के पाउडर (Jamun in hindi) को जलन वाली जगह पर लगाने से जलन एकदम सही हो जाएगी। आप इसके पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें और इस लेप को दिन में दो बार लगाएं। ये लेप लगाने से जलन तुरंत ही दूर हो जाएगी।

कैसे बनाए जामुन का पाउडर

जामुन की गुठलियों का पाउडर बनाने के लिए आपको इसकी गुठली की जरूरत पड़ेगी। आप इसकी गुठली लेकर उन्हें अच्छे से पानी से धो लें। फिर इनकी गुठलियों को धूप में सूखने के लिए रख दें। जब गुठलियां अच्छे से सूख जाएं तो आप उन्हें पीस लें। इस पाउडर को आप एक डब्बे में बंद करके रख दें और रोज इस पाउडर का सेवन पानी के साथ करें।

यह भी पढ़ें : कीवी फल के फायदे

Back to top button