अध्यात्म

महाभारत में बताया गया है कि जीवन में खुश रहने का मंत्र, खुश रहना चाहते हो तो अपनाएं ये 5 बातें

एक खुशहाल जीवन जीने की इच्छा हर व्यक्ति रखता है। महाभारत में विदुर द्वारा जीवन में खुश रहने की कुछ नीतियां बताई गई हैं और जो लोग इन नीतियों का पालन अपने जीवन में करते हैं वो व्यक्ति अपने जीवन में सदा खुश रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी 5 चीजें विदुर द्वारा बताई गई हैं जिनको जीवन में लागू करने से जीवन खुशहाल बन जाता है।

महाभारत के उद्योग पर्व में विदुर का श्लोक –

आरोग्या मानृण्यमविप्रवासः सद्धिर्म नुष्यैः सह स्मप्रयोगः।

स्वप्रत्यया वृत्तिरभीतवासः षड् जीवनलोकस्य सुखानि राजन्।।

इस श्लोक का अर्थ

खुद अपना कार्य करें –

जो लोग अपने सभी कार्य खुद से करते हैं वो लोग अपने जीवन में खुश रहते हैं। विदुर के अनुसार जो लोग अन्य लोगों पर निर्भर होते हैं और अन्य लोगों से अपना कार्य करवाते हैं। उन लोगों की इज्जात कोई भी नहीं करता है। इसलिए इंसान को हमेशा अपना कार्य खुद से ही करना चाहिए।

कर्ज ना लेना

एक सुखी जीवन पाने के लिए आप कभी भी किसी से कर्ज ना लें। कई लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरे लोगों से पैसे मांगते हैं और कई बार इस कर्ज को चुकाने में असफल रहे जाते हैं। विदुर के अनुसार जो लोग कर्ज लेते हैं वो लोग अपने साथ-साथ अपने परिवार वालो का जीवन भी कष्टों से भर देते हैं। इसलिए इंसान को कभी भी किसी से कर्ज नहीं लेना चाहिए।

सेहत का ध्यान रखना

इंसान को अपनी सेहत का खासा ख्याल रखना चाहिए। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं वो हमेशा अपनी सेहत को लेकर परेशान ही रहते हैं। इसलिए हर मनुष्य को अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से रखना चाहिए। हमेशा अच्छा खाना खाना चाहिए और समय समय पर अपनी जांच करवानी चाहिए। महाभारत के अनुसार जीवन का सबसे बड़ा धन सेहत ही होती है। जब तक आप सेहतमंद रहते हैं आप अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वहीं बीमार पड़ने पर आप दूसरे लोगों पर निर्भर हो जाते है। इसलिए आप अपने स्वस्थ पर हमेशा ध्यान दें और एक खुशहाल जीवन जीएं।

बिना डर के जीएं

डर इंसान को कमजोर बना देता है और इंसान किसी भी काम को करने से डरता है। जो इंसान अपने आपको कमजोर समझता है और अन्य लोगों को ताकतवर वो अपने जीवन में कभी भी कामयाब नहीं हो सकता हैं। साथ में ही डर के कारण इंसान हर वक्त चिंता में रहता है और अपने जीवन को खुशियों के साथ नहीं जी पाता है। इसलिए आप अपने जीवन को बिना डर से जीएं।

सही मित्र बनाएं

जीवन में केवल अच्छे लोगों से ही दोस्ती करें। बुरी संगत में रहने से आपके जीवन में केवल परेशानियां ही आती हैं और जीवन भर आप तनाव में ही रहते हैं। इसलिए आप केवल उन्हीं लोगों को चुने जो आपको खुश रखें और आपको केवल सही रास्ता दिखाएं। जो लोग अक्सर लड़ाई करते हैं और अन्य लोगों की बुराई करते हैं उन लोगों से आप बचकर रहें। इंसान की अगर संगत अच्छी हो तो वो हमेशा सही फैसले ही लेता है।

Back to top button