Trending

साप्ताहिक राशिफल: चंद्र ग्रहण के साये में रहेगा यह सप्ताह, इन 5 राशियों की खुलेगी तकदीर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 15 जुलाई से 21 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। कोई पुराना रोग सक्रिय होने की आशंका है। अपने छोटों से अत्यधिक सलाह मशविरा न करें। जो लोग नए ज़ॉब की तलाश में लगे हैं उनके लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित होने वाला है। अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण करने में आप कामयाब होंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बीतेगा व पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

करियर के विषय में : यह सप्ताह आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रह सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह वृषभ राशि के कुछ लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को इस सप्ताह एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी को उधार पैसा न दें। कुछ कामों में बाधा उत्पन्न होगी। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी दूर के दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लें तो सोच विचार करके ही ले। पहले एक बार विचार जरुर कर लें। इस सप्ताह आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ पूरानी किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगो को पदोन्नति मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग विवाहित हैं, उन लोगों को अपने जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। अपनी बात को एक छोटे और सार्थक तरीके से पूरा करें। आपको अपने साथी से स्वतंत्र रूप से बात करने के अवसर भी मिलेंगे। सब जगह खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। बिगड़ी बात को सम्भालते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे।

प्यार के विषय में : नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना है।

करियर के विषय में : कारोबार बढ़ेगा पर धीरे-धीरे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिनका आप बखूबी सामना करेंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। पुराना दर्द भी परेशान कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। बिजनेस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह सेलरी में बढ़ोतरी की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपके शरीर में थकान रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको अपना कीमती समय व्यर्थ नही करना है क्योंकि ऐसा करने से आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। आप जिसमे भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी संग तालमेल में मजबूती आएगी और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस पार्टनर से संबंध ठीक रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नेगेटिव भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप ऊर्जा और आशा से भरे रहेंगे। यह सकारात्मक भावना आपको पूरे सप्ताह प्रेरित करती रहेगी। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है आपकी किस्मत अचानक चमकने वाली है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के कहीं पर घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबार अस्त-व्यस्त होने से इस सप्ताह तनाव रहेगा।

हेल्थ के विषय में : जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आपके जीवन के सभी दोष समाप्त हो जाएंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है। जिसे आपको पूरा करना होगा। अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक अच्छी खबर मिल सकती है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : कारोबार के लिए यात्रा से फायदा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको पेट के रोग हो सकते हैं, सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके व्यवहार में आक्रामकता दिखाई देगी। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। रोजगार के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। धन लाभ के योग हैं। इस सप्ताह आप मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी जरूरी योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रियतम के साथ घूमने का मौका मिल सकता है

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के भी योग बन रहा है।

हेल्थ के विषय में : अांख के रोग और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप दूसरों के झगड़े में न पड़ें, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो रोमांचक और अलग हो। एक अप्रत्याशित छोटी यात्रा खुशी हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिल सकती है। कारोबार के विस्तार का सुनहरा समय है, इस समय विस्तार से जमकर आर्थिक लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : आप साथी के साथ बेवजह के वाद-विवाद से बचकर रहें। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती हैं।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपके दुश्मन आपका कोई नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। बुद्धि एवं कल्पना शक्ति का उपयोग कर के निवेश करेंगे तो अच्छा होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आपके द्वारा आने वाले बहुत सारे पैसे आपके करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शरीर में आलस्य बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ कोई मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। सलाह देने में बिल्कुल संकोच न करें चाहे कोई अनजान व्यक्ति ही क्यों ना हो। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आपको गम्भीर तौर पर प्रयास करने होंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। प्रेमिका का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों के प्रेम के लिए अनुकूल समय है।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिलने में परेशानी खत्म होगी। नौकरी और बिजनेस अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को लाभ होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 15 जुलाई से 21 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 15 जुलाई से 21 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 15 जुलाई से 22 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वासुदेव द्वादशी का व्रत रखने से होती है पुत्र की प्राप्ति, पढ़ें इस व्रत से जुड़ी कथा

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88