बॉलीवुड

वायरल हुई रणवीर सिंह की ये पुरानी तस्वीर, साथ में जो लड़की है उसके बारे में जान कर चौंकिएगा नहीं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने के बाद वे हर फिल्म मेकर्स के फेवरेट बन गए और इतना ही नहीं वे टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सरताज बन गए और अब उनके पति बनकर उनके साथ रहते हैं। रणवीर सिंह स्कूल टाइम से ही कूल बंदे रहे हैं और दोस्तों के साथ मस्ती मजाक उनका हमेशा से चला आ रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं लेकिन पिछले दिनों से वायरल हुई रणवीर सिंह की ये पुरानी तस्वीर, कौन सी तस्वीरें हैं ये और कौन है उनके साथ चलिए बताते हैं…

वायरल हुई रणवीर सिंह की ये पुरानी तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में वे एक लड़की को कसकर गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर काफी यंग लग रहे हैं औऱ बढ़े हुए बालों के साथ वे क्लीन शेव में भी हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में रणवीर ने जिस अंदाज में लड़की को गले लगाया है उसे देखकर लग रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कूल और कंफर्टेबल हैं। दरअसल ये रणवीर सिंह की दोस्त पिया त्रिवेदी हैं और ये एक मॉडल के साथ रेडियो जॉकी भी हैं। पिया ने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था और इसके साथ ही पिया त्रिवेदी, तुषार कपूर के साथ फिल्म हम तुम शबाना में काम कर चुकी हैं। पिया ने टीवी रिएलिटी शो फियर फेक्टर खतरों के खिलाड़ी में काम कर चुकी हैं। ये रणवीर सिंह की बहुत अच्छी दोस्त हैं और इनकी दोस्ती तब से है जब रणवीर सिंह फिल्मों में आने के लिए खुद को तैयार कर रहे थे।

रणवीर सिंह बनेंगे कपिल देव

6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन होता है और इस मौके पर उन्होंने फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसमें वे कपिल देव के रूप में नजर आए, गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 83 में बिजी हैं। वे कबीर खान द्वारा निर्मित फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं ये फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। साल 1983 में भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था और ये सब कपिल देव की वजह से हुआ था इसलिए इस बायोपिक में इसे ही सेंटर में रखा जाएगा। फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, साहिल खट्टर, धैर्य करवा और एमी विर्क जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म साल 2020 की शुरुआत में रिलीज होगी।

Back to top button