बॉलीवुड

क्या कंट्रोवर्सी का ताज पहनकर विवेक ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहते हैं अपनी जगह?

बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत ही करी थी की सलमान से पंगा ले लिया और फिर क्या था। इंडस्ट्री में रहकर सलमान से बैर लेना तो जंगल में रह कर शेर से बैर लेने के जैसा ही है और ऐसा ही कुछ किया विवेक ओबेरॉय ने भी। बस फिर क्या था विवेक जिन्होंने इस इंडस्ट्री में पैर जमाना शुरू ही किया था कि वो अचानक ही यहां से गायब हो गए। लेकिन काफी समय बाद नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक को लेकर के विवेक ओबेरॉय खबरों में आए दिन बने ही रहते हैं।

हालांकि ये बात अलग है कि वो अपनी फिल्म से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर के चर्चा में रहते हैं। और एक बार फिर से विवेक ने ऐसा कुछ कर दिया है कि वो खबरों में आ गए हैं। दरअसल शुक्रवार को विवेक ने वर्ल्ड कप मैच में हुई भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया। विवेक की इस पोस्ट को देखते ही यूजर्स भड़क गए और उन्होंने विवेक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।


विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत की हार को लेकर विवेक ओबरॉय ने जिफ को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय प्रशंसक का हाल इस व्यक्ति की तरह हुआ है।’

विवेक ओबेरॉय द्वारा किए गए इस पोस्ट में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति सड़क पर चलते हुए सोचता है कि एक महिला उसकी तरफ आ रही है और वह उसे गले लगाने वाली है, लेकिन इसके बजाय महिला उसके पीछे चल रहे दूसरे आदमी को गले लगा लेती है।

विवेक के इस कमेंट को देखकर के यूजर भड़क गए और उन्होंने विवेक ओबेरॉय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने विवेक के इस कमेंट पर उनको जवाब देते हुए ऐश्वर्या का भी जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा- असल में ऐश्वर्या हैं, जिन्होंने अभिषेक के लिए आपको छोड़ दिया। वहीं अन्य यूजर ने भी इसी ओर इशारा करते हुए कमेंट किया कि सूट वाला शख्स अभिषेक है और आप भी खुद को वहां ढूंढ सकते हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात पर विवेक को उनके करियर का भी ताना दिया। यहां पर सोचने वाली बात ये है कि भारतीय टीम की हार से हर कोई दुखी था, लेकिन ये एक गेम हैं जिसमें हमेशा हर किसी की जीत हो ऐसा निश्चित नहीं हैं। हर किसी को हार और जीत का सामना करना पड़ता है। अब बात करें चाहे क्रिकेट की या फिर फिल्मों की जिस तरह से हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होती ठीक उसी तरह हर गेम को इंडिया ही जीते ऐसा भी नहीं है।

यहां सोचने वाली बात ये है कि आखिर विवेक ओबेरॉय इन दिनों कुछ ना कुछ ऐसा क्यों कर देते हैं कि जिस वजह से वो लोगों की नजरों में आते हैं। क्या इसके पीछे की वजह उनका एक बार फिर से इस इंडस्ट्री में आना है। क्योंकि इसके पहले भी विवेक ओबेरॉय सलमान खान पर भी इनडायरेक्टली कई तरह की बयान बाजी कर चुकी हैं। जिस वजह से वो खबरों में आए थे। इन सबसे तो यही लगता है कि विवेक अपने सिर पर कंट्रोवर्सी का ताज पहन कर इस इंडस्ट्री में अपने कदम जमाना चाहते हैं।

Back to top button