बॉलीवुडसमाचार

रणवीर सिंह की बायोपिक बनाने जा रहे हैं कपिल देव, जानिए लोग सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे ऐसी बयानबाजी

बॉलीवुड में अपने एनर्जी को लेकर के जाने जाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर के काफी खबरों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें रणवीर सिंह में फिल्म के फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया। पोस्टर में रणवीर सिंह बिल्कुल कपिल देव की तरह ही लग रहे हैं। लोगों ने फिल्म के पोस्टर को और रणवीर के लुक को काफी पसंद किया है।

बता दें कि अब सोशल मीडिया पर कपिल देव की एक फोटो वायरल हो रही हैं। जिसमें कपिल देव अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर के खबरों में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर यह बात कर रहा है कि जहां रणवीर सिंह कपिल देव की बायोग्राफी बना रहे हैं। वहीं कपिल देव रणवीर सिंह की बायोग्राफी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में ‘स्लमडॉग मिलियनेयर एक्टर शारिब हाशमी ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में कपिल देव का एक फोटो है। फोटो में कपिल देव लाल रंग की हाफ टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने मल्टीकलर पैंट पहना है।

शारिब हाशमी सोशल मीडिया पर इस पिक को शेयर करते हुए कहा, ‘कपिल सर रणवीर सिंह की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।’ शारिब के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। क्योंकि रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं जो अपने फैशन सेंस और अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर के खबरों में रहते हैं। और जब कपिल देव भी कुछ इसी तरह से कपड़ों में नजर आए तो लोगों ने कपिल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर के बाते करनी शुरू कर दीं। बता दें कि जब कपिल देव डिफरेंट कपड़ों में नजर आए तो एक्टर ने मजाकिया लहजे में कह दिया कि कपिल सर, रणवीर की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं।

बात करें फिल्म 83 की तो इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कपिल देव की बायोग्राफी है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे थे। वैसे रणवीर सिंह की फिल्म और किरदारों की बात करें तो वो अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। अपने हर किरदार को पर्दे पर बखूबी दिखाने के लिए की गई रणवीर सिंह की मेहनत उनकी हर फिल्म में साफ नजर आई है। 83’ के पहले पोस्टर को देखकर दर्शक दंग रह गए हैं और हर कोई अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ कर रहा है कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से कपिल देव को अपने अंदर ढाला है।

जहां फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कपिल की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि उनका फिल्म में एक छोटा और कैमियो रोल ही है। अब हर किसी को इंतजार है तो बस फिल्म की रिलीज का। हर कोई देखना चाहता है कि रणवीर सिंह कैसे कपिल देव के किरदार निभाते हुए पर्दे पर नजर आएंगे।

Back to top button